कटिहार(बिहार)हृदय संबंधी रोगों से बचने औऱ हृदय के प्रति लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से हर साल पूरे विश्व में 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसके साथ ही एक सप्ताह तक इसका आयोजन ज़िले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले सभी व्यक्तियों का जांच निःशुल्क किया जाता हैं, क्योंकि वर्तमान समय में हृदय रोग से ग्रसित बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि कम उम्र के बच्चे व नौजवान भी हो रहे हैं. उक्त बातें हृदय दिवस पर जिला सदर अस्पताल में हृदय जांच के लिए आयोजित शिविर का उद्घाटन करते हुए सिविल सर्जन डॉ. डी. एन. पांडे ने कहा. सिविल सर्जन डॉ. डी. एन. पांडे ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर 29 सितंबर से 05 अक्टूबर तक पूरे बिहार में विश्व हृदय दिवस (सप्ताह) मनाने जाने संबंधी पत्राचार कर राज्य के सभी सिविल सर्जन द्वारा निर्देश दिया गया है कि ज़िला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफ़रल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्राथमिक व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के अलावे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हृदय रोग से संबंधित बैनर, पोस्टर, हैंडविल के माध्यम से प्रचार प्रसार कराने की व्यवस्था कर आने वाले सभी व्यक्तियों की जांच के लिए निःशुल्क चिकित्सका एवं परामर्श सप्ताह का आयोजन किया जाए.
हृदय संबंधी सामान्य रोगों को गंभीरता से लेने की हैं जरूरत:
जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. बी.के. गोपालका ने बताया कि इस भागमभाग वाली दुनियां में 30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को हार्ट की बीमारी हो सकती हैं. हालांकि इस तरह की बीमारी से बचने के लिए हमलोगों को संतुलित भोजन के साथ रहन-सहन पर भी ध्यान देने की जरूरत हैं. सरकारी कर्मचारी हो या निजी कंपनियों में कार्य करने वाले युवा, इनलोगों की एक लंबी फेहरिस्त हैं जिनका भोजन असमय होता हैं और कम समय में पिज़्ज़ा, बर्गर या अन्य फ़ास्ट फूड खाकर अपना पेट भर लेते है. लेकिन इस तरह के फ़ास्ट फूड व तैलीय पदार्थों का खाना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है.
बच्चों के भोजन पर विशेष ध्यान देने की है जरूरत:
डॉ. गोपालका ने कहा कि आजकल के समय में अभिभावक ही अपने बच्चों के पहले चिकित्सक व गुरु होते हैं। जिस तरह आप अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देते हैं उतना ही ध्यान स्वास्थ्य पर देने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया प्रत्येक घरों के परिजनों को चाहिए कि अपने बच्चों के भोजन पर विशेष ध्यान दें ताकि उनमें किसी भी तरह की बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित हो सके। अन्यथा भविष्य में वह किसी तरह की कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित हो सकता है।
निःशुल्क जांच के साथ परामर्श भी दिया जाएगा :
आज से शुरू होने वाले विश्व हृदय दिवस को पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाएगा जिसके लिए सिविल सर्जन के दिशा निर्देश के आलोक में रंगीन बैनर, पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर ईलाज कराने आने वाले सभी व्यक्तियों की विभिन्न तरह के स्वास्थ्य जांच, जिसमें ब्लड सुगर, ब्लड प्रेशर, सहित कई अन्य तरह की निःशुल्क जांच एवं परामर्श भी दिया जा रहा है.
इस मौके पर डीएमओ जे.पी. सिंह, डीएस डॉ. आर.एन. पंडित, डॉ. एस. सरकार, महिला चिकित्सक, एएनएम अनिता घोष, सलौमी टुडू, सदर अस्पताल मेट्रोन, अस्पताल प्रबंधक, लेखपाल आदि उपस्थित थे.
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment