पटना(बिहार)सूबे में आने वाले 3 दिनों तक राज्य के दक्षिण बिहार में भीषण लू का हाई अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इन दिनों चल रही गर्म हवाओं से लोग खासे परेशान हैं।
जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने 16 जिलों में 3 दिनों तक हाई अलर्ट जारी किया है।
जिसमे पटना, पूर्णिया, सीवान,छपरा, सुपौल, फारबिसगंज, सबौर, मोतिहारी, शेखपुरा, माधोपुर, जमुई, बक्सर,औरंगाबाद, खगड़िया, बांका, नवादा, हरनौत,पूसा और जीरादेई में अलर्ट जारी किया गया है इन जिलों में भीषण गर्मी व तेज गर्म हवाओं की रफ्तार सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में ब्रेन स्ट्रोक से लेकर हार्ट का भी खतरा बढ़ सकता है।
पटना सहित 8 जिलों में तो गर्मी की स्थिति और भयावह है। इन जिलों में तापमान 40 पार कर चुका है। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछ्या हवाएं चल रही है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है साथ ही चिकित्सक भी इस मौसम में घर से बाहर ना निकलने की सलाह दे रहे हैं साथ ही विशेष सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment