Home

हिंदूवादी संगठन ने कटिहार में पकड़ा एक ट्रक प्रतिबंधित पशु मांस किया थाना के हवाले

कटिहार(बिहार)बिहारशरीफ से बंगाल की ओर जा रहे तस्करी के एक ट्रक प्रतिबंधित पशु मांस को कटिहार जिले के गेड़ाबाड़ी थाना अन्तर्गत खेरिया के पास पकड़ कर गेड़ाबाड़ी थाना का हवाले किया। ट्रक का चालक एवं खलासी भी पकड़ा गया। प्रतिबंधित पशु मांस लदा ट्रक एवं चालक खलासी गेड़ाबाड़ी थाना कस्टडी में है। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला गौरक्षा प्रमुख श्री मुकेश कुमार ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से मिली सुचना के आधार पर कल से ही उक्त ट्रक के आने का इंतजार किया जा रहा था। बजरंगदल कार्यकर्ता शनिवार दिन से ही हरदा से नवगछिया तक उक्त ट्रक को खोज रहे थे।

रविवार के अहले सुबह गेड़ाबाड़ी के पास हाइवे पर उक्त ट्रक को आते देखा। तस्कर का लाईनर ने बजरंगदल कार्यकर्ता की गतिविधियों को भांपकर ट्रक जो गुलाबबाग जीरोमाइल के रास्ते दालकोला होते उतर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल के तरफ जाता है को वहीं मोड़कर कटिहार के तरफ जाने लगा। पूर्णिया एवं गेड़ाबाड़ी बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने ट्रक का पीछा कर खेरिया हाट के पास पकड़ कर गेड़ाबाड़ी ( कोढ़ा) थाना को सुचित किया। थाना पुलिस के आने पर उक्त ट्रक एवं चालक खलासी को उनके हवाले किया। विदित हो कि पिछले हफ्ते इन्हीं गौ तस्कर गिरोह द्वारा समस्तीपुर के मोहनपुर थाना अध्यक्ष को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था।

गौतस्करों का सबसे बड़ा अड्डा गुलाबबाग का जीरोमाइल बन चुका है। जहां पुलिस की मिलीभगत से गौतस्करी के गाड़ियों को पार कराया जाता है।आश्चर्यजनक बात ये है कि अब गौतस्कर गाड़ियों पर बजरंगदल का लोगो तथा झंडा लगाकर बजरंगदल को बदनाम करने की चाल चल रही है। शनिवार को एक ऐसा ही पशु लदे गाड़ी को पकड़ा गया था जिसमें बजरंगदल का झंडा लगा हुआ था। तस्कर नया नया तरीका निकाल रहे हैं। पुलिस प्रशासन को भी चाहिए कि प्रतिबंधित पशुओं के तस्करी के खिलाफ बने कानून का सख्ती से पालन करें। इसके पूर्व भी बजरंगदल पूर्णियां द्वारा सदर थाना को गौमांस लदे ट्रक को पकड़ कर उनके हवाले किया गया था। मांस लदे ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर NL- 01-K 0673 है।इस प्रतिबंधित पशु मांस लदे ट्रक को पकड़ने में पूर्णियां बजरंगदल गौरक्षा प्रमुख मुकेश कुमार,जिला उपाध्यक्ष मनोज मोनू,जिला उपाध्यक्ष विनित भदोरिया,नगर मंत्री आनन्द कुमार,नगर सेवा प्रमुख पूजन,नगर संयोजक ब्रजेश कुमार,रंजन कुणाल, जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार,जिला कार्याध्यक्ष मनीष कुमार भारती,रिजू, आदित्य,श्रवण,आदर्श,रविशंकर रोहित,गेड़ाबाड़ी के विहिप प्रखंड अध्यक्ष रवि चौधरी,गेड़ाबाड़ी बजरंगदल कार्यकर्ता विकास,रौशन की भूमिका सराहनीय रही।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago