Home

सारण में ऐतिहासिक रहा सीएम का निश्चय संवाद

निश्चय संवाद में दिखी अगले 5 साल के विकसित बिहार की झलक: माधवी सिंह

छपरा(बिहार)बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय संवाद को सारण में रिकॉर्ड तोड़ लोगों ने देखा।जिले के विभिन्न प्रखंडों,पंचायतों व गांवों में जदयू नेताओं द्वारा एलईडी स्क्रीन लगाकर बड़ी संख्या में लोगों तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संवाद को पहुंचाया गया। इस मौके पर जलालपुर में सारण जदयू की महिला जिला अध्यक्ष माधवी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम की निश्चय संवाद को देखा और सुना। इस मौके पर रविवार को सुबह से ही पूरी तैयारी की गई थी। सुबह10 बजते ही जदयू कार्यकर्ता ने सीएम नीतीश कुमार को सुनने के लिए जमा होने लगे।इस मौके पर मांझी विधानसभा के सभी 35 पंचायतों में निश्चय संवाद दिखाया व सुनाया गया।जदयू सारण की महिला जिला अध्यक्ष माधवी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने इस निश्चय संवाद को देखा व सुना। वही विधानसभा क्षेत्र के सभी 35 पंचायतों में एलईडी स्क्रीन लगाकर निश्चित संवाद देखने की व्यवस्था की गई थी।इसके अलावा क्षेत्र के कई लोगों ने अपने स्मार्टफोन और टीवी सेट पर इंटरनेट के माध्यम से सीएम की रैली को देखा।

सीएम के संवाद में दिखी बिहार की विकास की झलक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डिजिटल संवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू सारण की महिला जिला अध्यक्ष माधवी सिंह ने कहा कि सीएम के भाषण में अगले 5 साल के समृद्ध बिहार की झलक दिखी। माधवी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार यूं ही नहीं बिहार के विकास पुरुष कहे जाते हैं इसके लिए उन्होंने बहुत सारा काम किया है, उन्होंने कहा कि बिहार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जो मौका दिया है, उन्होंने खुद को बिहार को समर्पित करने का कार्य किया है। माधवी सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आज तेजी से विकास कर रहा है।सीएम ने अपने संबोधन में अगले 5 साल में बिहार की दिशा और दशा तय कर दी है। माधवी सिंह ने कहा कि सीएम ने जिस तरह से बिहार को कोरोनावायरस और बाढ़ से बचाने के लिए काम किया है वह बहुत ही बड़ी बात है। बिहार में 16 लाख बार से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खाते में 6000 की रकम भेजी गई।आज हर गांव को सड़क से जोड़ा जा रहा है, स्कूलों का निर्माण किया गया, शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त किए गए। बेटियों को आगे बढ़ाएं गया। घर घर बिजली पहुंचाई है। पहले की सरकारों ने बिहार को लूटा है लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार को नया जीवन दिया है।
उन्होंने कहा कि बिहार के लोग भाग्यशाली हैं। जो उन्हें नीतीश कुमार के जैसा सीएम मिला है, माधवी सिंह ने कहा कि यह संवाद विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद अहम था, नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि सीएम का भाषण आज लोगों को दिलों को छू गया। सीएम ने जो कुछ भी कहा लोगों ने खुद को उससे जोड़ा और पाया कि सच मे बिहार में बहुत विकास हुआ है।उन्होंने कहा कि हम विधानसभा चुनावों में काम के बल पर वोट मांगने का काम करेंगे। इस मौके पर बबिता सिंह, रेखा सिंह, नीतू सिंह, पम्मी सिंह, सुशीला सिंह व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

मांझी में सीएम की रैली सुपरहिट

मांझी:सीएम नीतीश कुमार की रैली को लेकर पूरे जिले में जदयू नेताओं से लेकर आम लोगों में उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर मांझी में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा सेटअप लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय संवाद को देखा गया।जिसमें बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।मांझी के जदयू नेताओं ने सीएम के डिजिटल संवाद को सुपर हिट बताया और कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।आज सीएम के भाषण में बिहार के विकास की झलक साफ दिख रही थी। जदयू के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जदयू सारण की महिला जिलाध्यक्ष माधवी सिंह के निर्देश पर मांझी में आम लोगों के लिए निश्चय संवाद देखने की व्यवस्था की गई थी,  जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपने नेता को सुना, सीएम की रैली को लेकर पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।  4 दिन पहले ही क्षेत्र में प्रचार रथ घुमाया जा रहा था ताकि ज्यादा ज्यादा लोगों को संवाद से जोड़ा जा सके

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago