Home

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे हकेवि के विधि छात्र

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग ने एलएलबी छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण कराया। छात्रों ने एकल पीठ, खंडपीठ और मुख्य न्यायाधीश की अदालत की कार्यवाही देखी। इससे उन्हें भारतीय न्यायपालिका की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अनुभव मिला।

कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने भ्रमण की सराहना की। कहा, ऐसे दौरे विधि छात्रों के लिए प्रयोगशाला जैसे होते हैं। ये उन्हें दक्ष और व्यवहारिक कानूनी विशेषज्ञ बनने में मदद करते हैं। कुलपति ने विधि विभाग को बधाई दी। भविष्य में भी ऐसे छात्र हितैषी प्रयासों के लिए प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।

विधि विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया, विभाग कुलपति के नेतृत्व में छात्रों के व्यावहारिक कौशल विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। भविष्य में भी ऐसे कई कार्यक्रम होंगे। भ्रमण के दौरान छात्रों ने हरियाणा महाधिवक्ता कार्यालय का भी दौरा किया। वहां कार्यालय की संरचना की जानकारी मिली। उप-महाधिवक्ता और सहायक महाधिवक्ता सहित वरिष्ठ विधिक अधिकारियों से संवाद का अवसर मिला। इन संवादों से छात्रों को विधि व्यवसाय की चुनौतियों और आवश्यकताओं की व्यावहारिक जानकारी मिली।

इस भ्रमण का समन्वय डॉ. प्रवीण मौर्य और डॉ. ज्योत्सना यादव ने किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago