Home

हकेवि छात्रा सिमरन ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में रखे अपने विचार

सिमरन सर्वश्रेष्ठ नेता प्रतिपक्ष चुनी गई, पदम श्री सवजी डोलकिया ने दिया प्रमाणपत्र

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की छात्रा सिमरन चौहान ने राष्ट्रीय युवा पर्यावरण संसद (एनईवाईपी) 2022 में अपने विचार रखे। संसद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 88 विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों के 136 प्रतिभागी शामिल हुए और हकेवि की छात्रा को सर्वश्रेष्ठ नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुना गया। आयोजन के अंत में प्रतिशिष्ठ पर्यावरणविद् पदम श्री सवजी डोलकिया ने प्रमाणपत्र कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सिमरन की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों व आमजन से भी पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।

यहां बता दे कि हकेवि छात्रा सिमरन चौहान को राष्ट्रीय युवा संसद में अपने विचार रखने का अवसर जनवरी में क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता उल्लेखनीय प्रदर्शन के बाद मिला था। संसद परिसर में आयोजित मुख्य आयोजन में लोकसभा के स्पीकर श्री ओम बिड़ला भी शामिल हुए।

विश्वविद्यालय के हरित परिसर स्वच्छ परिसर प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. सुरेंद्र सिंह ने भी सिमरन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सिमरन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता श्री शिवचरण चौहान, माता श्रीमती मंजू चौहान के साथ अपने परिजनों व शिक्षकों को दिया, जिन्होंने उसे बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों को महत्त्व समझाया। सिमरन ने कहा कि हमें सभी शुभ अवसरों पर पौधारोपण करना चाहिए और पॉलिथीन के स्थान पर कपड़ें के थैले का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सभी के लिए आमजन को प्रेरित कर वह पर्यावरण के प्रति जुड़ाव महसूस करती है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago