Home

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन हेतु आईआईटी रोपड़ संग मिलकर काम करेगा हकेवि

केंद्रीय शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में हकेवि सहित पाँच केंद्रीय विश्वविद्यालयों व आईआईटी रोपड़ के बीच हुआ करार
महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन हेतु आईआईटी, रोपड़; पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय,राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय,जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कार्य करेंगा। हकेवि सहित पाँच केंद्रीय विश्वविद्यालयों व आईआईटी, रोपड़ के बीच अखिल भारतीय शिक्षा समागम में केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास व उद्यामिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि इस समझौता ज्ञापन के बाद उत्तरी क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत साझेदार शैक्षणिक संस्थान मिलकर शोध, अनुसंधान, अध्ययन, अध्यापन व संसाधनों के विकास में योगदान देंगे।

प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत ज्वाइंट डिग्री प्रोग्राम, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट के साथ-साथ स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम आदि के स्तर पर मिलकर काम करेंगे। कुलपति ने कहा कि यह प्रयास एक सराहनीय पहल है और अवश्य ही इसके माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होगा। कुलपति ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम में दिए गए भारतीय ज्ञान परम्परा के साथ भविष्य के भारत के निर्माण के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि अवश्य ही शिक्षण संस्थानों के सामूहिक प्रयासों से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। कुलपति ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने इस प्रयास को विश्वविद्यालय स्तर पर महत्त्वपूर्ण बताया और कहा कि आज के समय में इस तरह की साझेदारी संसाधनों के अधिकतम उपयोग हेतु आवश्यक है और अवश्य ही ये संस्थान मिलकर शिक्षा नीति के सफलतम क्रियान्वयन में योगदान देंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago