Home

सारण में 690 पदों पर होमगार्ड भर्ती, 5 मई से फिजिकल टेस्ट

छपरा:सारण जिले में गृह रक्षकों के 690 रिक्त पदों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए 5 मई से जेपी यूनिवर्सिटी मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। इन पदों के लिए करीब 35 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

महानिदेशक सह महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं बिहार द्वारा उपलब्ध कराए गए पदों का आरक्षण रोस्टर सारण प्रमंडल के आयुक्त ने अनुमोदित किया है। इनमें सामान्य वर्ग के 276, अनुसूचित जाति के 110, अनुसूचित जनजाति के 7, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 124, पिछड़ा वर्ग के 83, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के 21 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 69 पद शामिल हैं। सभी आरक्षित वर्गों में महिलाओं को 35% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षण में आधुनिक तकनीक का उपयोग होगा। दौड़ की टाइमिंग रिकॉर्ड करने के लिए यूएचएफ आरएफआईडी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए एक सक्षम तकनीकी एजेंसी का चयन किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को RFID चिप युक्त जैकेट पहनाया जाएगा। रेस के दौरान बायोमैट्रिक डाटा और फोटो कैप्चर किया जाएगा। बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, डिजिटल फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट मशीन से हाइट और चेस्ट की माप, लेजर बेस्ड डिजिटल लॉन्ग जंप और शॉट पुट मापने की व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल और ऑटोमेटेड होगी। इससे मानवीय हस्तक्षेप कम होगा और पारदर्शिता बनी रहेगी। मैदान में व्यवस्था के लिए अपर समाहर्त्ता की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। इसमें जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, भवन प्रमंडल और लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के अधिकारी शामिल हैं।

परीक्षण स्थल पर चिकित्सीय सहायता, बायोमेट्रिक सिस्टम, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी और अन्य तकनीकी उपकरणों की व्यवस्था के लिए शारीरिक जांच कोषांग का गठन किया गया है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर और वरीय जिला समादेष्टा जिम्मेदार होंगे।

बैठक में नगर आयुक्त, बंदोबस्त पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्त्ता, एजेंसी प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago