Home

अग्निवीर में चयन पर किसान के बेटे का सम्मान समारोह

बसंतपुर(सीवान)भगवानपुर प्रखंड के बिलासपुर गांव के अवधकिशोर साह के बेटे सुजीत कुमार का चयन अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में हुआ है। परिवार में खुशी का माहौल है। गांव के लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। सुजीत ने 10वीं की पढ़ाई हाई स्कूल माधर सीवान से की थी। 12वीं के बाद से ही अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे थे। उनके पिता किसान हैं। पिता ने कहा कि बेटा देश सेवा करेगा, यह पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है।

सुजीत ने बताया कि वह बसंतपुर मुख्यालय स्थित सफलता एक्सप्रेस कोचिंग में 3 साल से तैयारी कर रहे थे। सेना में जाकर देश की सेवा करना उनका सपना था। शुक्रवार को सफलता एक्सप्रेस कोचिंग में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पराक्रमी फिजिकल एकेडमी बसंतपुर सीवान के डायरेक्टर सह फिजिकल इंस्ट्रक्टर बालेश्वर राय पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोचिंग के छात्र का चयन भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में हुआ है। अब वह देश की सीमा पर सेवा देंगे।

समारोह में मुख्य अतिथि बालेश्वर राय और कोचिंग के डायरेक्टर सुजीत कुमार ने सेना में चयनित सुजीत कुमार को फलदार आम का पेड़, अंगवस्त्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शिक्षक मुकूल कुमार, विशाल कुमार, भरत यादव समेत अन्य शिक्षकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

बालेश्वर राय ने बताया कि उनकी एकेडमी में ‘राष्ट्र सेवा सर्वोपरि’ और ‘राष्ट्र धर्म सर्वोपरि’ के तहत 999 रुपए में जब तक नौकरी नहीं मिलती, तब तक फिजिकल की पूरी तैयारी कराई जाती है। मौके पर अभिमन्यु कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago