पटना:सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने शनिवार को जीविका कर्मियों और दीदियों के लिए दो बड़े फैसले किए। अब जीविका कर्मियों को पहले से दोगुना मानदेय मिलेगा। वहीं, जीविका दीदियों को 3 लाख रुपये से ज्यादा के बैंक लोन पर 3 प्रतिशत कम ब्याज देना होगा। पहले यह ब्याज दर 10 प्रतिशत थी, अब 7 प्रतिशत होगी।
नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सस्ता लोन मिलने से दीदियों की आमदनी बढ़ेगी। जीवन स्तर में सुधार होगा। राज्य में 1.40 लाख कर्मचारी जीविका से जुड़े प्रशासनिक, प्रशिक्षण और अन्य कार्यों में लगे हैं। सभी के मानदेय में दोगुनी बढ़ोतरी की गई है। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2006 में जीविका परियोजना की शुरुआत की गई थी। इसके लिए विश्व बैंक से कर्ज लिया गया था। अब तक राज्य की करीब 1.40 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ चुकी हैं। ये महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
नीतीश कुमार ने शनिवार को ही बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन में भी बढ़ोतरी की थी। चुनावी साल में लगातार फैसले लेकर सरकार जनता को राहत दे रही है।
छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…
रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…
50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…
छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…
छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…
पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…
Leave a Comment