Home

हाथीपांव से टूटी उम्मीदें, ट्राइसाइकिल ने दी नई उड़ान

छपरा:सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के एक छोटे से गांव में रहने वाले सुभाष चौधरी की जिंदगी 18 साल की उम्र में बदल गई। मोटरसाइकिल सीखते वक्त वह गिर पड़े। परिवार ने इसे मामूली चोट समझा। लेकिन मौसम बदलते ही उनका पैर फूलने लगा। मां ने नजर दोष माना। पत्नी ने टोटके करवाए। गांव के लोगों ने झाड़-फूंक करवाई। सुभाष चुपचाप दर्द सहते रहे। पर बीमारी बढ़ती गई। पैर की सूजन स्थायी हो गई। बाद में पता चला कि उन्हें फाइलेरिया है, जिसे हाथीपांव भी कहते हैं। यह बीमारी ठीक नहीं होती।

धीरे-धीरे जीने की इच्छा भी कमजोर पड़ने लगी। इसी बीच वार्ड 5 की आशा कार्यकर्ता ने उन्हें ढूंढ निकाला। प्यार से समझाया—इलाज कराइए, सब ठीक हो सकता है। सुभाष पहली बार रिविलगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्रभारी चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने इलाज शुरू किया। एमएमडीपी किट, नियमित दवाइयों और डॉक्टरों की मेहनत से घाव भरने लगे।

रोजगार की तलाश में सुभाष को राज्य से बाहर जाना पड़ा। वहां बीमारी फिर बढ़ गई। जब लौटे तो फाइलेरिया छठे स्टेज तक पहुंच चुका था। पैर में गहरे जख्म थे। पानी टपकता था। डॉक्टरों ने कहा—पैर काटना पड़ेगा। यह सुनकर सुभाष टूट गए। लेकिन डॉ. राकेश और उनकी टीम ने भरोसा दिलाया—हम पैर बचाएंगे। सुभाष ने भी हिम्मत दिखाई। नियमित देखभाल और परिवार के सहयोग से घाव फिर भरने लगे।

इसके बाद उन्हें विकलांगता प्रमाण पत्र मिला। ट्राइसाइकिल के लिए आवेदन किया। दस्तावेजों की कमी से परेशानी आई। लेकिन इस बार सुभाष अकेले नहीं थे। मुखिया रेखा मिश्रा, उपमुखिया रणजीत मिश्रा, वार्ड सदस्य भोला कुमार, सीएचओ गीता त्रिपाठी और पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म के सदस्यों ने मदद की। रिविलगंज प्रखंड के भादपा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सीफार संस्था के सहयोग से प्लेटफार्म बना। कई चक्कर और कागजी प्रक्रिया के बाद बुनियादी केंद्र सारण में नीलू कुमारी (डीपीएम) ने उन्हें ट्राइसाइकिल सौंपी।

ट्राइसाइकिल पर बैठते ही सुभाष की आंखों से आंसू बह निकले। यह हार के नहीं, जीत के आंसू थे। कांपती आवाज में बोले—अब मैं किसी पर बोझ नहीं हूं। अपने हर सपने को खुद पूरा करूंगा। नीलू कुमारी मुस्कुराईं और बोलीं—यह केवल सुभाष जी की नहीं, हम सबकी जीत है। सुभाष की कहानी बताती है कि जब उम्मीदें टूटने लगें, तब भी एक हाथ, एक मुस्कान, एक भरोसा जिंदगी बदल सकता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago