Home

महादलित टोले में आवास सर्वे, स्वच्छता पर सख्ती

पताही(मोतिहारी)उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडे ने शनिवार को पताही प्रखंड में ग्रामीण विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बलुआ, बखरी और पद्मुकर पंचायत के महादलित टोले में आवास से वंचित लाभुकों से बातचीत की। प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कोई भी योग्य लाभुक आवास योजना से वंचित न रहे।

सर्वेक्षण का समय अप्रैल माह तक तय है।इसके बाद लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पद्मुकर पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण और उद्घाटन किया गया। डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए ई-रिक्शा और पैदल रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कचरे के पृथक्कीकरण और जैविक खाद निर्माण के लिए निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्वच्छता पर्यवेक्षक कार्यालय, शौचालय और ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं होने पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को जल्द सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों को हरे और नीले डस्टबिन के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

छूटे हुए घरों में एक माह के भीतर शौचालय निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया।मनरेगा के तहत बखरी पंचायत में बने खेल मैदान और तालाब का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद ढाका प्रखंड के ऐतिहासिक पंचायत बरहरवा लखनसेन बुनियाद विद्यालय का निरीक्षण किया गया। यह वही स्थान है जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आए थे।

खेल मैदान का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। कार्य बंद मिलने पर नाराजगी जताई गई।निरीक्षण के दौरान डीआरडीए निदेशक, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रखंड समन्वयक, डीपीओ और पीओ मनरेगा मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago