बिरनी(गिरिडीह)प्रखंड क्षेत्र के बाराडीह नीचे टोला में 15वीं वित्त से बनने वाले नाली निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत समिति प्रतिनिधि श्रीराम यादव ने आरोप की जांच किया तो ग्रामीणों की शिकायत सही पाया। श्री यादव ने मंगलवार को मौके पर जेई राहुल गुप्ता को बुला कर जांच करवाया। जेई गुप्ता ने अपने जांच में नाली निर्माण में भारी गड़बड़ी पाया। नियमानुसार नाली की ढलाई 3 इंच करना है परन्तु ठेकेदार 1 इंच कर अपना काम निकाल रहा है। जानकारी के अनुसार 2 लाख 39 हजार की राशि से 250 फिट नाली का निर्माण किया जाना है। जेई ने ठेकेदार को फटकार लगते हुए इसे तत्काल सुधार करने की हिदायत दिया। पंचयात समिति प्रतिनिधि श्रीराम यादव ने कहा 15वीं वित्त की राशि का बन्दरबांट किया जा रहा है। ठेकेदार तो जैसे-तैसे अपना काम निकाल लेगा बाद में परेशानी आम ग्रामीण को होगा। इस दौरान उप मुखिया नारायण यादव,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सहदेव यादव,प्रकाश ठाकुर,समाजसेवी सह मुखिया प्रत्याशी बबलू यादव, समाजसेवी रामचंद्र यादव, सुरेश यादव, विनोद यादव, बासु मियां,इसराइल अंसारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment