सीवान:जिले के बसंतपुर सारेयां रोड पर शनिवार दोपहर एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि लाखों रुपये के पुराने टायर जलकर राख हो गए। गोदाम सारेयां शेखटोली निवासी मो. रौशन अली का है। यहां पुराने गाड़ियों के टायर खरीद बिक्री कर रखे थे।प्रखंड परिसर में एक सूखा पेड़ गिरा। पेड़ गिरने से 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन का तार टूट गया।
टूटे तार से निकली चिंगारी से गोदाम में आग लग गई। आग लगते ही काले धुएं का गुबार उठने लगा। धुआं देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। जिसने भी आग की लपटें और धुआं देखा, वह दौड़कर मौके पर पहुंचा। लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। आग इतनी भयानक थी कि कोई पास नहीं जा सका। धुएं से आसमान में बादल जैसा नजारा हो गया।स्थानीय लोगों ने मो. रौशन अली को सूचना दी। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
आग से पास की बाउंड्री और पेड़ भी जल गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। आग से लाखों की क्षति हुई है।आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोग अपने घरों को सुरक्षित करने में जुट गए। घरों में रखे गैस सिलेंडर को भी सुरक्षित स्थानों पर रखा गया।
गनीमत रही कि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग को नियंत्रित कर लिया गया।पेड़ गिरने से हाई टेंशन तार टूटने के बाद से इलाके में बिजली गुल है। बिजली विभाग के कर्मी बिजली बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम में लगे हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment