भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के रामपुर ,चोरौली, सारीपट्टी सहित आधा दर्जन गांव में गुरुवार को महराजगंज के भाजपा नेता मनोरंजन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियन में ग्रामीण लोगों में काफी उत्साह देखा गया। चोरौली में ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इन बैठकों में आनन्द सिंह उज्जैन, सोनू सिंह, पप्पू सिंह, शशिभूषण सिंह, मणीन्द्र सिंह, शिवकुमार सिंह, रवीन्द्र सिंह, वसंत सिंह, महेश्वर सिंह आदि शामिल थे।वहीं प्रखंड के भगवानपुर पूर्वी मण्डल के बिठुना के बूथ संख्या 189, 190, 192 व 193 पर तथा सहसरांव पंचायत के मुंदीपुर माली टोला में मंगलवार को पार्टी का सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष अवधेश कुमार पाण्डेय ने की। इन कार्यक्रमों में पश्चिमी मण्डल महामंत्री गिरिशदेव सिंह, पूर्वी मण्डल महामंत्री दारा सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रफुल्ल राज पाण्डेय, पंकज सिंह, बाबूलाल सिंह, अनमोल सिंह, सिकन्दर राम, हरेराम राय सहित दर्जनों लोग ने भाजपा में शामिल हुए।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment