Home

साइक्लोथॉन में सैकड़ों छात्र शामिल, अग्निशमन सप्ताह का आयोजन

मोतिहारी:बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं। सप्ताह के तीसरे दिन 16 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मोतिहारी से शुरू हुआ।

साइक्लोथॉन को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और जिला अग्निशमन पदाधिकारी तृप्ति सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइक्लोथॉन कचहरी चौक, बलुआ, सदर अस्पताल, टाउन थाना चौक होते हुए वापस पुलिस कार्यालय के पास समाप्त हुआ। इसमें स्थानीय स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में धर्मवीर कुमार पहले, मणिकांत कुमार पटेल दूसरे और एस.पी. लाल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बेबी कुमारी पहले, अप्पी कुमारी दूसरे और साक्षी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को मेमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान तृप्ति सिंह, परिक्ष्यमान जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रिया कुमारी, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुनिति कुमारी और रंजीत कुमार ने प्रदान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अग्निशमन कर्मियों ने लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पंपलेट और लिफलेट के माध्यम से जानकारी दी गई।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago