Home

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आखिर खत्म हुई छात्राओं की भूख हड़ताल

रोहतक मदवि कुलपति महोदय ने मानी भूख हड़ताल पर बैठी छात्राओं की सभी मांगें। मदवि कुलसचिव गुलशन तनेजा व DSW राजकुमार ने छात्राओं को जूस पिलाकर विधिवत तरीके से भूख हड़ताल का समापन किया।

आज के घटनाक्रम का पूरा विवरण

आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में छात्राओं किरन और मोनिका द्वारा की गई अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल का तीसरा दिन था।

सुबह 7:30 बजे कुलपति महोदय भुख हड़ताल स्थल पर स्थाई सुरक्षा कर्मचारियों के साथ आते हैं। और सुरक्षा कर्मचारियों को भुख हड़ताल पर बैठे साथियों को उठाने का आदेश देते हैं। उसके बाद सुरक्षा कर्मचारी जबरदस्ती धरना स्थल के पोस्टर फाड़ते हैं। और छात्रों के साथ हाथापाई करते हैं।धरना स्थल का सारा सामान गद्दे व तिरपाल को उठाकर एक कमरे में लोक कर देते हैं। उसके बाद कुलपति महोदय के साथ बहस होती हैं। जब छात्र विडियो बनाने लगते हैं। तब बचाव करते हुए कुलपति महोदय वहां से चले जाते हैं। उसके बाद वहाँ सैकड़ों विद्यार्थी इकट्ठे हो जाते हैं। और प्रशासन के तानाशाही रवैये के खिलाफ नारेबाजी करते हैं। उसके बाद 11 बजे विद्यार्थी भुख हड़ताल स्थल से इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए कुलपति ऑफिस जाते है। वहां पहुंचकर पहले से ही मौजूद विद्यार्थियों के साथ मिलकर वी. सी. साहब बाहर आओ के नारे लगाते हैं। कुछ समय बाद कुलपति महोदय बाहर आते और विद्यार्थियों कि बात सुनते हैं। विद्यार्थी अपनी मांगों को रखते हैं। कुलपति महोदय सभी मांगों को मान लेते हैं।
जो इस प्रकार थी।

DSW राजकुमार ने छात्राओं को जूस पिलाकर विधिवत तरीके से भूख हड़ताल का समापन किया

LLM (Evening) Course के सभी विद्यार्थियों को बिना किसी शर्त के हॉस्टल दिए जाएं।

Double PG Course के सभी विद्यार्थियों को बिना किसी शर्त के हॉस्टल दिया जाए।

पुरुष छात्रावास में परिवार की फोटो लेने का नियम रद्द किया जाए।

अभिभावकों को लाने की अनिवार्यता खत्म की जाए।

कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों की सभी मांगों को मान लिया हैं। और यह सुनिश्चित किया कि मंगलवार तक सभी हॉस्टलों व विभागों में नोटिस निकालकर भेज दिया जाएगा। और मंगलवार से सभी को हास्टल मिलने शुरू हो जाएगे।
इसके बाद विद्यार्थी दोबारा भुख हड़ताल स्थल पर आ जाते हैं। वहा पहुँचकर मदवि कुलसचिव गुलशन तनेजा व DSW राजकुमार ने छात्राओं को जूस पिलाकर विधिवत तरीके से भूख हड़ताल का समापन किया।

उसके बाद किरन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि गलत के खिलाफ एक होकर खड़ा होना सिखिए। प्रशासन आपकी जरूर सुनेगा। उसके बाद मोनिका ने सभी छात्र-छात्राओं को जित की बधाई दी व मिडिया के साथियों का भी शुक्रिया अदा किया।

भूख हड़ताल पर बैठने के ये थे कारण
पहला कारण
भूख हड़ताल पर बैठी किरन ने बताया की वो LLM इवनिंग की स्टूडेंट है और उसकी class रात के 8 बजे तक लगती हैं, और LLM EVNING में वो अकेली लड़की है जिसने हॉस्टल के लिए फॉर्म भरा था, लेकिन ये कहकर उनके फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया गया की उनकी दुरी 30 km से कम है, लेकिन सवाल ये है कि रात के 8 बजे के बाद लड़की कहाँ पर जाएगी, इस मामले को लेकर हम कई बार VC , Registrar, और Chief Warden से मिल चुकी हैं लेकिन हर बार बहाने बनाकर हमें चक्कर लगवाए जा रहें हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, इसलिए हमने भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला किया है,

दूसरा कार

दूसरा कारण है डबल M. A. में पढ़ने वाली छात्राओं को हॉस्टल न देने का, भूख हड़ताल पर बैठी मोनिका जो कि M.A. पत्रकरिता विभाग की छात्रा है जो भिवानी जिले के एक गांव से आती हैं जो की 120km दुरी पर है लेकिन उसको डबल PG का नियम दिखा कर हॉस्टल देने से रोका जा रहा है, अब उनका सवाल है की हर रोज वो 120 km से कैसे आये या फिर पढ़ाई छोड़ कर चली जाए,
इसलिए बहुत चक्कर काटने के बाद आखिरकार नियम खत्म करवाने के लिए भुख हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago