Home

विवाह के नौ माह बाद भी कुंवारी हूं… थाने में एचआर की पत्नी की बात सुनकर दंग रह गए पुलिस अधिकारी!

यूपी: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ वैवाहिक संबंध न बनाने की शिकायत की है। इस शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2022 में हुई थी। इस दौरान उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार करीब 26 लाख रुपये खर्च किए थे। उसका पति नोएडा की एक आईटी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है। महिला ने बताया कि शादी के नौ माह बात भी उसके पति ने उसके साथ वैवाहिक संबंध नहीं बनाए। कई बार उसने प्रयास किया तो पति ने मना कर दिया।

इलाज चलने के कारण नहीं बनाया संबंध
यह मामला मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गुरुवार को मवाना क्षेत्र के एक गांव की महिला थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को अपनी शिकायत दी। जिसे पढ़कर पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। महिला ने अपनी शिकायत पत्र में बताया है कि शादी के बाद पति ने उसे छुआ तक नहीं। बाद में उसे पति गाजियाबाद लेकर आया। यहां भी साथ रहने के दौरान उसने शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इसपर महिला ने उससे इस बारे में बातचीत की। इसपर पति नाराज हो गया और उसने फ्लैट की रेलिंग से उसका सिर लड़ाकर जान से मारने की कोशिश की। महिला का कहना है कि बार-बार पूछने पति ने बताया कि उसकी अभी इलाज चल रही है। वह अभी शारीरिक संबंध बनाने की स्थिति में नहीं है। इसके बाद महिला ने अपने साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत किया। महिला का आरोप है कि पति उससे दिल्ली में फ्लैट खरीदने के नाम पर मायके से पैसे लाने के लिए दबाव भी बना रहा है।

परतापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के अनुसार महिला ने पति, ससुर और सास के खिलाफ शिकायत की है। इसकी जांच की जा रही है। पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि बेटी की ससुराल वालों ने उन्हें धोखे में रखकर शादी की है। अब बेटे की इलाज चलने की बात कह रहे हैं। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

7 hours ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago