Home

ईदगाह दिखे सुनसान मुस्लिम भाईयों ने घरों में हीं पढ़ी ईद की नमाज

भगवानपुर हाट(सीवान)कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के ईदगाह सुनसान दिखाई दिए। ईद के अवसर पर मुस्लिम भाईयों ने अपने घरों में हीं ईद की नमाज पढ़ी। मंसूर मौलाना ने बताया कि ऐसा दुनिया में ही पहली बार हुआ है कि लोगों ने ईदगाह न नमाज पढ़कर अपने-अपने घरों में ईद की नमाज अदा की। उन्होंने कहा कि ईदगाह में हीं ईद की नमाज अदा करने की प्रथा रही है। लेकिन कोरोना ने इन प्रथा को तोड़ डाला। इसने ईद में लोगों को गले नहीं मिलने दिया। लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ईद मनाया। मोबाइल से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। वही ईद के अवसर पर भगवानपुर क्वारेंटाइन सेन्टर, हिलसर कॉलेज, हिलसर मध्यविद्यालय,बीएड कॉलेज रामपुर व खड़िया टोला क्वारेंटाइन सेन्टर पर भर्ती सभी प्रवासी को ईद के अवसर पर सुबह के नास्ते में सेवई पूरी दिया गया जबकि मुस्लिम भाइयों को लांच में चिकेन बिरयानी ,गमछा व एक एक साबुन दिया गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

चोरी के दस कैमरा के साथ भगवानपुर हाट दो युवक को लकड़ी नवीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…

8 hours ago

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago