भगवानपुर हाट(सीवान)लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर महाविद्यालय भगवानपुर हाट के परिसर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी डॉ. कुमार देव रंजन सिंह के समर्थन जनता से मतदान करने की अपील की। इस दौरान पासवान ने नीतीश सरकार पर जमकर बरसे। श्री पासवान ने कहा कि चुनावी सभा में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री जी से सिर्फ एक हीं बात कहते हैं, कि बिहार के हर गली व हर घर में नल का पानी पहुंचा है। जबकि हकीकत यह है कि सात निश्चय योजना में नीतीश कुमार के कारण जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।अगर लोजपा की सरकार बनी, तो सात निश्चय की जांच की जाएगी, जांच में मुख्यमंत्री भी दोषी हुए तो जेल जायेंगें।15 साल मे बिहार पूरी तरह बर्बाद हुआ है। बिहार मे सिर्फ चापाकल व नलजल की बात होती है।लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे बदहाली की जिंदगी जी रहे मजदूरों को नीतीश कुमार अपने प्रांत वापस लौटने पर रोक लगा दिए थे।मौके पर लोजपा प्रत्याशी डॉ. कुमार देवरंजन सिंह,बीरेंद्र कुशवाहा, उपेन्द्र पंडित भाजपा महामंत्री, शशिभूषण सिंह जिला मंत्री भाजपा, संजय बिन,रोहित कुमार,विक्रमा सिंह,मनोज कुमार किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप भारती आदि ने सभा को संबोधित किया।
लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
Leave a Comment