Home

रजनी प्रिया अगर सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हुई तो,CBI के अगले निशाने पर नीतीश कुमार होंगे

सृजन घोटाला:बिहार का सबसे बड़ा घोटाला कहा जाता है

चारा घोटाला 900 करोड़ का था, यह 2500 करोड़ का घोटाला है। 2017 में ही CBI को इसकी जांच का काम दे दिया गया। चूकि इसमे बड़े-बड़े राजनीतिज्ञ शामिल हैं, राजनीतिक दवाब में CBI भी धीमी गति से मामले की जांच कर रही थी, 6 साल में यहां तक मामला पहुंचा है। हाल ही में इस मामले में रजनी प्रिया की गिरफ्तारी हुई है।

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने कहा कि NGO की संस्थापिका मनोरमा देवी, जो कि अब इस दुनिया में नहीं रहीं। रजनी प्रिया उनकी पुत्र वधु हैं, जो कि CBI के गिरफ्त में हैं। रजनी प्रिया ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि उसके पति अमित कुमार की मौत हो चुकी है। CBI को रजनी प्रिया के पति की मौत मामले की भी जांच करनी चाहिए।

अमिताभ दास ने कहा कि मेरे सूत्रों ने बताया कि CBI ने रजनी प्रिया से काफी लंबी पूछताछ की है। यहां तक के उन्हें सरकारी गवाह बनने का भी ऑफर दिया गया है। अगर वह सरकारी गवाह बनती है तो जांच एजेंसी उसपर नर्मी बरतेगी, कोर्ट भी उसे कम सज़ा देगी। रजनी प्रिया शायद तैयार हो गई है।

रजनी प्रिया अगर सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हुई तो,CBI के अगले निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। देश में जिस तरह की फिज़ा है, नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मज़बूत करने में जुटे हैं। इसलिए वह भाजपा के निशाने पर भी हैं।

CBI तो भाजपा के कहने पर ही काम करती है। भविष्य में यह भी हो सकता है कि CBI नीतीश कुमार को गिरफ्तार भी कर ले। लालू प्रसाद यादव का जो हाल चारा घोटाला में हुआ, सृजन घोटाला में वही हाल नीतीश कुमार का भी हो सकता है। इसकी प्रबल संभावना है, अमिताभ दास ने शंका जताते हुए कहा कि इसमे नीतीश कुमार का भी हाथ हो सकता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

कटिहार में दास बेकर्स के रिटेल काउंटर का उदघाटन

बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…

1 month ago

विश्व में शांति स्थापित करने के लिए सभी धर्म के लोगों को एक साथ आना होगा

2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…

2 months ago

बीडीओ के तबादला होने पर हुआ विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…

2 months ago

तेज रफ्तार वाहन के धक्का मरने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल,सीवान रेफर

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…

2 months ago

Beyond Headlines: Global Journalists United for Peace Journalism amidst theChallenges of the Unstable International Situation

On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…

3 months ago

विश्व में शांति निर्माण को लेकर ऑनलाइन बैठक

20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…

3 months ago