Categories: Home

सरकार बनी तो पढ़ाई व दवाई के साथ बेरोजगारों को देंगे दस लाख नौकरी:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

व्यापारी नहीं सेवक को जिताए:विजयशंकर दुबे

तेजस्वी यादव को देखने के लिए लगा था समर्थकों का जमावड़ा

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर महाविद्यालय के परिसर में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने महागठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मंत्री विजयशंकर दूबे के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की। ताकि 10 नवम्बर को बिहार में महागठबंधन की सरकार बन सके। श्री यादव ने प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए पन्द्रह वर्षों की नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार के कामकाज को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा की मेरी सरकार बनती है तो किसी को भी पढ़ाई, दवाई व कमाई के लिए दूसरे प्रदेश में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने ने सरकार के द्वारा किए गए घोटाले कि जांच कर करवाई और सुनवाई करने की बात कही। महंगाई की हालत की चर्चा करते हुए कहा कि प्याज आज शतक मार रहा है और आलू हाफ सेंचुरी मार रहा है।आखिर गरीब लोग क्या खाएंगे। उन्होंने लॉकडाउन में मजदूरों की घर वापसी की चर्चा करते हुए कहा कि जितने लोग भूख से नहीं मरे उससे ज्यादा पैदल चल कर रास्ते में मर गए।उनका कोई सुध लेने वाला नहीं था। वही सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी विजयशंकर दुबे ने एनडीए प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि व्यापारी नहीं सेवक को जिताए ।

सभा की अध्यक्षता बंगाली प्रसाद तथा संचालन विधुशेखर पांडेय ने किया। मौके पर प्रत्याशी विजयशंकर दूबे,राजद नेत्री हिना साहेब, पूर्व विधायक मानिक चंद राय,जिला पार्षद चंद्रिका राम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कमलकिशोर ठाकुर, प्राचार्य रविन्द्र राय, रेणु यादव, लडन खां, कामरेड राजेन्द्र प्रसाद, अरविंद गुप्ता,आलमगीर खां,इंजीनियर राकेश यादव, राजाराम राय, उमेश कुमार सिंह, श्यामदेव राय व अन्य लोग थे।
तेजस्वी यादव को देखने के लिए लगा था समर्थकों का जमावड़ा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को देखने व सुनने के लिए समर्थकों का जमावड़ा लगा था। लेकिन समर्थकों को तेजस्वी के लेट पहुचने व कम समय देने से उनके चेहरे पर मलाल देखा गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago