Home

जनता जागरूक हो जाए तो नल जल योजना सफल हो जायेगी:विधान परिषद विनोद जायसवाल

महाराजगंज(सीवान)अनुमंडल मुख्यालय स्थित उमाशकर प्रसाद उच्च विद्यालय में सोमवार को विद्यालय प्रबंध कार्यकारणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एमएलसी विनोद जायसवाल ने किया। बैठक में विद्यालय के पठन-पाठन कार्य तथा विद्यालय के विकास पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधानाध्यापक सहित भूमि दाता प्रमोद रंजन, अभय कुमार तथा विद्यालय के शिक्षक आदि शामिल थे।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र भ्रमण के दौरान कसदेवरा तथा रिसौरा पंचायत के मुखिया,सरपंच तथा वार्ड सदस्यों के साथ पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा की गई।


एमएलसी विनोद जायसवाल शहर के दलदारी बाजार स्थित महाराजगंज विकास मंच के कार्यालय सह राजद के पूर्व प्रदेश सचिव अरविंद गुप्ता के निवास स्थान पर प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार की जनता जागरूक हो जाए तो मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना नल जल योजना सफल हो जायेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रतिनिधियों के सम्मान में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में एक प्रतिनिधि कक्ष होगा जहां पंचायत प्रतिनिधि बैठक कर सके। पंचायत में नल से जल सही से जनता को नहीं मिलने की शिकायत मिल रही है। अधिकारी वार्ड के प्रतिनिधियों की बात नहीं सुनते है। इनकी आवाज मैं सरकार तक पहुंचाऊंगा। पंचायत की जनता जिस विश्वास के साथ अपनी प्रतिनिधि चुनती है उसे शत प्रतिशत कारगर कराने का प्रयास कराऊंगा। मौके पर राजद के बिहार प्रदेश सचिव अरविंद गुप्ता, प्रखंड राजद अध्यक्ष श्यामदेव राय, पूर्व जीप उपाध्यक्ष अजय मांझी, गुड्डू कुमार गुप्ता, त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार सिंह,कांग्रेस नेता रमेश उपाध्याय, परशुराम सिंह,लालबाबू प्रसाद, राकेश कुमार गुप्ता, महामाया प्रसाद, शिवजी प्रसाद शास्त्री, आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago