Categories: Home

राजयोग विद्या का ज्ञान सिखाएं तो हमारा घर स्वर्ग बन जायेगा:बी के अनामिका दीदी

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था की ओर से प्रखंड क्षेत्र के महमपुर गांव में बी के सुषमा दीदी के आवास पर आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें छपरा से आयी छपरा जिला संस्था की मुख्य प्रशाषिका राजयोगिनी बी के अनामिका दीदी ने संस्था का सम्पूर्ण परिचय देते हुए बताया कि यह एक आध्यात्मिक संस्था है।जिसमें परमपिता परमात्मा शिव के द्वारा एक आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश फैलाया जाता है और कोई भी इस ज्ञान को धारण कर सकतें हैं उनके जीवन में एक आलौकिक परिवर्तन आता है। इस संस्था में एक बहुत ही सुंदर ज्ञान सिखाया जाता है। जिसे हम राजयोग(मेडिटेशन) कहते हैं। दीदी ने सभा को संबोधित करते हुए बताया की वर्तमान में ज्यादातर मनुष्यों में नकारात्मक विचारों की वृद्धि होती जा रही है। जिससे बाहर निकलना तो सभी चाहते है किंतु निकल नहीं पा रहे हैं। यदि वर्तमान हम सभी अपने परिवार में सभी सदस्यों व सभी बच्चों को यदि राजयोग विद्या का ज्ञान सिखाएं तो हमारा घर स्वर्ग बन जायेगा और हमारे नकारात्मक विचार सकारात्मक विचार में परिवर्तित हो जाएंगे। ये संस्था भारत के कोने कोने में उपस्थित है साथ ही साथ भारत के अलावा अन्य 110 देशों में लगभग 10000 ब्राँच है अतः आप सभी ब्रह्माकुमारी के किसी भी सेंटर पर जाकर इस आध्यात्मिक ज्ञान को धारण करें एवं अपने जीवन को खुशहाल बनाये। ॐ शांति।।आध्यात्मिक सम्मेलन को बी के अविनाश भाई, बी के माधुरी, बी के मुन्नी, बी के निर्मला, बी के खुशबू, बी के शोभा, बी के जितेंद्र भाई, बी के सचिन, बी के प्रेम, बी के रामप्रवेश एवं अन्य लोगों ने संबोधित कर सैकड़ो लोगो को आध्यात्मिक ज्ञान सुनाकर सबके हृदय को तृप्त कर दिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago