Home

व्रती है तो बेफिक्र होकर करें ट्रेन में यात्रा,रेलवे ने लांच किया व्रत स्पेशल की थाली

दिल्ली:त्योहारों के सीजन का उत्सव अब भारतीय रेल के स्टेशनों पर भी देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के पवित्र त्योहार के दौरान जब यात्री अपनी मंजिलों की ओर रवाना हो रहे हैं, तो उनकी सुख-सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुएभारतीय रेल ने 150 से अधिक स्टेशनों पर नवारात्रि व्रत स्पेशल की थाली लॉंच की है। नवरात्रि के दौरान यात्रा करने वाले यात्री अब अपने खाने-पीने की चिंता से मुक्त होकर सफर में स्वादिष्ट व्रत थाली का लुफ्त उठा सकेंगे। 

दिल्ली जंक्शन,मुंबई सेंट्रल, सूरत, जयपुर, लखनऊ, पटना जंक्शन, लुधियाना, दुर्ग, चेन्नई सेन्ट्रल, सिकंदराबाद, अमरावती, हैदराबाद, तिरूपति, जालंधर सिटी, उदयपुर सिटी, बेंगलूरू कैंट, नई दिल्ली,इलाहबाद,बनारसी,रांची,हरिद्वार, ठाणे, पुणे एवं मैंगलोर सेन्ट्रल स्टेशन आदि जैसे लगभग 150 से अधिक स्टेशन पर नवरात्रि स्पेशल थाली की सुविधा उपलब्ध है। यात्री ऑनलाईन व मोबाई ऐप के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 

यह स्पेशल व्रत की थाली खास तौर पर नवरात्रि के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। जिसमें गुणवत्ता और पोषकता का विशेष ख्याल रखा गया है। भारतीय रेल द्वारा नवरात्रि स्पेशल व्रत की थाली को मंगाने की प्रक्रिया को बेहद ही सरल बनाया गया है। जिसमें यात्री आईआरसीटीसी की ऐप पर जाकर, केवल अपना PNR नंबर डालकर थाली को बुक कर सकते हैं, या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की e-catering साइट पर जाकर भी इसे बुक कर सकते है, और कुछ ही समय के अंतराल में एकदम ताजा और शुद्ध व्रत का भोजन आपके सीट उपल्बध हो जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago