Home

पोस्टऑफिस में एजेंट माध्यम से पैसा जमा करते है तो हो जाए सावधान

सारण(बिहार) जिले में धोखाधड़ी का एक मामला प्रकार में आया है। बता दें कि डाकघर के एक एजेंट ने जमाकर्ताओं के करोड़ों रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। यह मामला छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज मुहल्ले का है। जहां धीरज अग्रवाल नाम का एक एजेंट लोगों के पैसे मुख्य डाकघर में जमा करवाने का काम करता था। स्तब्ध की बात यह है कि धीरज पैसा जमा करने के दौरान ही लोगों से निकासी फॉर्म पर साइन करवा लेता था।विश्वास के चलते लोग उससे पासबुक भी नहीं मांगते थे। जमाकर्ता एजेंट धीरज अपनी बृद्धि माता के नाम पर बचत एजेंसी चलाता था। कहा जा रहा है कि आरोपी करीब 5 करोड़ के आसपास की राशि को लेकर रफूचक्कर हो गया है। इसको लेकर पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत की है। मामले की जांच शुरू है। बता दें कि करीब 10 साल में एजेंट पर लोगों का अधिक विश्वास हो गया था। ऐसे में जमाकर्ता उससे अपने खाते की पासबुक भी नहीं मांगते थे।इसके अलावा जमा करने की तारिक खत्म होने से पहले ही लोग रुपया निकालने के सादे फॉर्म पर साइन कर उसे सौंप देते थे। लोगों के विश्वास का नजायज फायदा उठाते हुए धीरज अपने घर से परिवार के साथ फरार हो गया। जमाकर्ताओं की भनक लगी तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। कई जमाकर्ता अपनी पासबुक खोजने लगे और घर जाकर तलाशी लेने लगे। कुछ लोगों को अपनी पासबुक वहां मिली भी, लेकिन उसमें पैसे का हेर फेर था।
इस मामले में एक जमाकर्ता जीपी तिवारी (सेवानिवृत्त प्रोफेसर) ने सारण एसपी संतोष कुमार को इस फ्रॉड की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने जरूरी कागजातों के साथ भगवान बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं मीडिया में एसपी ने बताया कि कई जमाकर्ताओं से फ्रॉड किए जाने की सूचना है, लेकिन एक ही पीड़ित मेरे पास आए हैं, और लोगों के आने पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
भाई की करतूत की सजा बड़े भाई को मिल रही है: फ्रॉड एजेंट 10 सालों से अधिक समय से डाकघर की बचत योजनाओं का काम किया करता था। धीरज के बड़े भाई पंकज अग्रवाल ने जानकारी दी कि वो अलह रहता है। धीरज की वजह से जमाकर्ता उसे भी धमकी दे रहे हैं। लोगों के डर से वह अपनी दुकान भी नहीं खोल पा रहा है।

स्रोत जनसत्ता

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago