बिरनी(गिरिडीह)प्रखंड के खाखीपिपर मस्जिद में बुधवार को बिरनी ताजूशरिया बोर्ड का बैठक सम्पन्न हुआ। इस बैठक में मुख्य रूप से दहेज को कैसे रोका जाए इस विषय पर चर्चा की गई। सोनू मालिक ने बताया कि मुस्लिम समाज के शादी में दहेज पर एक दम से रोकना लगाना होगा। यदि ताजूशरिया बोर्ड ऐलान कर दे तो दहेज जरूर रुकेगा। इसमें बेफजूल का खर्चा भी नहीं होगा,जैसे अभी के दौर में देखा जा रहा है। शादी में लड़के के पिता लाखों की मांग करते हैं। क्योंकि उन्हें शादी में बाजा,पटाखा,नाच,गान,आदि चीज ले जाना है।लेकिन एक गरीब लड़की की पिता अपनी बेटी की शादी किस हालत में करता है यह सिर्फ बेटी के बाप को ही पता है।सोनू मालिक ने कहा कि ताजूशरिया बोर्ड से अपील करूँगा की अगर किसी की भी शादी हो उस वक़्त लड़का अपने पिता को आगाह कर दे कि आपको बारात 9 बजे रात तक पहुंचना पड़ेगा। ऐसा करने पर फिजूलखर्ची पर काफी हद तक कम होगा।बैठक में निर्णय लिया गया कि अब से अगर शादी पर दहेज लिया तो उनके खिलाफ ताजूशरिया बोर्ड द्वारा निकाह पढ़ने से रोक दिया जाएगा।मौके पर मौलाना तेजली,मौलाना अब्दुल शुभान,मौलाना हारून रसीद,मौलाना अब्दुल गफूर,मौलाना इस्लाम कादरी,हाफिज शब्बीर आलम,मौलाना शब्बीर आलम,मुमताज आलम ओवेसी,मौलाना रुस्तम कमली,अल्लाहुद्दीन अंसारी,अली अंसारी उपस्थित रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment