Home

बिहार चुनाव में जाप अकेले 150 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

जाप पटना के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी:- डॉ रौशन पांडेय

सीवान(बिहार)चिकित्सा प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव डॉ रौशन पांडेय ने बताया कि जन अधिकार पार्टी (लो) आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में 150 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और बाकि सीटों पर सामान्य विचारधारा वाले पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी. जीसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की. डॉ रौशन पांडेय ने कहा कि बिहार के हालात पर टीवी चैनलों द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार जन अधिकार पार्टी बिहार की जनता की पहली पसंद है. इसके बाद पार्टी की कोर कमिटी की बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पार्टी 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इकॉनोमिक टाइम्स ने पप्पू यादव को मोस्ट इमर्जिंग पर्सनालिटी ऑफ बिहार बताया है.


डॉ पांडेय ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पटना के दोंनो सांसद, अधिकतर विधायक, शहरी विकास मंत्री और मेयर बीजेपी के हैं लेकिन फिर भी पटना देश का सबसे गन्दा शहर है. हम सत्ता में आए तो तीन साल के अन्दर पटना को एशिया का सबसे स्वच्छ शहर बनाएंगे. 40 विधानसभा क्षेत्रों में हमारी बूथ लेवल कमिटी तैयार हो गई है और अगले दो हफ्तों में 60 और विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल कमिटी तैयार हो जाएगी. पार्टी अगले सप्ताह प्रतिज्ञा पत्र जारी करेगी और सितम्बर के अंतिम सप्ताह में उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी.

डॉ.रौशन पाण्डेय


जनता पिछले 30 साल के राज से त्रस्त हो चुकी है. आम आदमी एक मजबूत विकल्प चाहती है. हमारी पार्टी 80% टिकट युवाओं और 30% टिकट महिलाओं को देगी. हमारी पार्टी किसी अपराधी को टिकट नहीं देगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए जाप के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के बाद राज्य में जितने भी मजदूर वापस आए हैं उनमें से एक भी व्यक्ति को रोज़गार नहीं मिला. और अब जब दूसरे राज्य के व्यापारी लक्ज़री बस, प्लेन टिकट और छ महीने का वेतन देकर उन्हें वापस बुला रहे हैं. गाँधी मैदान में जनता के सामने नीतीश कुमार को अपराध, बाढ़, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर श्वेत पत्र जारी करें.
साथ ही जाप प्रवक्ता ने विपक्षी पार्टियों से सवाल किया कि वो जेईई और नीट परीक्षा पर चुप क्यों हैं. यह 45 लाख बच्चों की जिंदगी का सवाल है. ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago