Home

आभूषण दुकान में हुई चोरी के मामले में एसडीपीओ ने घटना स्थल की जांच की

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर सब्जी बाजार स्थित आभूषण दुकान में हुई चोरी के मामले में रविवार को संध्या में एसडीपीओ महाराजगंज राकेश कुमार रंजन ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से अपने अपने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही तथा उन्होंने कहा की दुकानदार दुकान बंद कर जब अपने घर जाते है तब सीसीटीवी कैमरा को चालू रखे।उन्होंने कहा की घटना का जल्द उद्भेदन कर लिया जाएगा।वही मामले की जांच के लिए छपरा से स्वान दस्ता पहुंचा था।स्वान दस्ता ने घटना स्थल पर छूटे सॉल के आधार पर बाजार से अरूआ गांव तक गया था।इसके बाद स्वान दस्ता वापस घटना स्थल पर पहुंचा।

आभूषण के दुकान से पांच लाख से अधिक के आभूषण की चोरी

मुख्यालय के भगवानपुर सब्जी बाजार में स्थित एक आभूषण की दुकान में शनिवार की रात सेंध मारकर करीब पांच लाख रूपये से अधिक के आभूषणों की चोरी की घटना हुई है। उक्त दुकान भगवानपुर के महेश सोनी के पुत्र सुमित कुमार सोनी की है। रविवार की सुबह जब वह अपनी राज लक्ष्मी गहना एवं बर्तन की दुकान खोला तो अलमारी को टूटा देखा। चोरों ने अलमारी के चार लॉकरों को तोड़कर सभी आभूषण की चोरी कर लिए थे। दुकानदार सुमित ने बताया कि अलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने का कान का दस जोड़ी झाली,आठ पीस सोने की अंगूठी, 25 पीस नाक का कील, बारह मंगलसूत्र तथा चांदी की पायल एवं बिछिया सहित बारह हजार रूपये नगद की चोरी कर ली गई है। उसने बताया कि चोर दुकान के दक्षिण तरफ की दीवाल के ऊपरी भाग में सेंध मारकर दुकान के अंदर घुसे हैं। जाते समय चोरों का एक चादर छूट गया है। इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बीच बाजार के दुकान में हुई चोरी की इस घटना को लेकर दुकानदारों में काफी रोष है। दुकान में चोरी की घटना की खबर लगते हीं बाजार के दुकानदार इसे देखने के लिए जमा हो गए। आभूषण बिक्रेता संघ ने कहा कि बाजार में दुकानदारों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। बाजार में रात में कोई पुलिस या गार्ड नहीं रहता है। संघ के सदस्य कमल सोनी, त्रिलोकी सोनी व अन्य आभूषण बिक्रेताओं ने खोजी कुत्ता बुलाकर चोरों के छूटे हुए चादर से उनका पता लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी बाजार में कई गहने के दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जिससे आभूषण बिक्रेताओ में असुरक्षा का माहौल हो गया है।वही पुलिस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करने में जुट गई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago