बार बार कहने पर नगर पंचायत द्वारा सफाई नहीं कराया जा रहा है।
सीवान(बिहार)जिले के महाराजगंज नगर पंचायत के वार्ड 5 स्थित चेतनापुरी मुहल्ला में नाले के पानी के सड़क पर जमाव को ले मुहल्ले वासी सड़क पर उतरेगे। मुहल्ले वासी प्रो.श्यामनारायण सिंह, प्रो.सुबोध सिंह, रामनाथ मिश्र,मदन प्रसाद,संत प्रसाद,अनील सिंह,सोनू कुमार आदि का कहना है कि कई माह से नाले का पानी सड़क पर जमा है जिसके बदबु से घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
कई बार हमलोगो ने नगर पंचायत को साफ सफाई के लिए आवेदन दिया है लेकिन आजतक उसकी सफाई नहीं कि गयी। जिसके कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है।नगर पंचायत के ईओ से लेकर वार्ड पार्षद तक से भी कई बार कहा गया है लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।मुहल्ले वासियों का कहना है कि अब वर्षात शुरू हो चुका है।
इस स्थिती में घरों से निकलना मुश्किल हो जायेगा। घर में रह रहे लोगों के बीच संक्रमण फैलने का डर बना रहेगा।इन मुहल्ले वासियों ने नगर पंचायत के अधिकारियों को आगाह किया है कि यदि दो दिनों के अन्दर अगर जलजमाव की सफाई नहीं करायी गयी तो हम मुहल्लेवासी सडक पर उतरने को बाध्य होगे।
इस संबंध में ईओ हरिश्चंद्र ने कहा कि नाले से पानी का निकास नहीं है। जिससे समस्या हो रही है। शीध्र ही नाले की सफाई कराकर मुहल्ले में जमा पानी को साफ करा दिया जायेगा।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment