बहुत सारे लोग बाढ़ सहायता राशि से अभी भी है वंचित-मुखिया संगम बाबा
भगवानपुर धेनुकी, रामपुर खरौनी,शीतलपुर समेत आधा दर्जन गांवों में संगम बाबा ने बांटी राहत सामग्री
तरैया/पानापुर (सारण)बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगभग सभी लोग अपने घरों को लौट चुके हैं। लेकिन सरकार के द्वारा निर्धारित बाढ़ सहायता की राशि सभी प्रभावित लोंगो को नहीं मिल पाया हैं। उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने तरैया के पचरौर, नेवारी, मुरलीपुर, सिरमी में जनसंपर्क व पानापुर के कोंध पंचायत के भगवानपुर, धेनुकी, रामपुर खरौनी, में राहत सामग्री के वितरण करते हुए कहीं। लोगों का आरोप है कि सरकार 2017 के बाढ़ पीड़ित परिवार के डाटा के हिसाब से राशी हस्तांरित कर रही हैं, लेकिन नए परिवारों को सहायता राशि के लिये बार-बार आँचल कार्यालय पर चक्कर लगाने के बाद भी उसका निदान नहीं हो पा रहा है। वहीं संगम बाबा ने बताया कि सरकार को नए सिरे से सर्वेक्षण करा कर तुरंत छूटे परिवारों को सहायता राशि मुहैया कराना चाहिए। मौक़े पर साहेब यादव, पिंटू यादव, गुड्डू राय, शाहबाज आलम, अर्जुन राय, शंकर सिंह, महेश्वर राय, पिन्टू राय, छोटा बाबा मौजूद थें।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment