इसुआपुर (सारण)सारण जिले के ईसुआपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों के द्वारा पोखरा में जहर डालकर 7 लाख की मछली को मार डालने का मामल प्रकाश में आया है।मामला इसुआपुर थाना। क्षेत्र के आतानगर गांव स्थित टोला बेला के मंदिर के तालाब में जहर डालकर अज्ञात लोगों द्वारा लगभग 7 लख रुपए की मछली को मार डालने का है। इस बाबत मत्स्य पालक किसान सवाली राउत ने इसुआपुर थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि वह मंदिर के तालाब को किराए पर लेकर उसमे मछली पालन का कार्य करते हैं।
आज सुबह जब वह उठकर तालाब पर आए तो देखा कि उनके तालाब में सारी मछलियां मरी पड़ी है।यह देख उनके होश उड़ गए। कर्ज पर पैसा लेकर मछली पालन का काम करने वाले सवाली रावत यह समझ ही नहीं पा रहे थे कि अब वह साहूकारों का कर्ज कैसे देंगे। मछलियों को देखकर वह बार-बार बेहोश हो जा रहे थे मौके पर आए पूर्व मुखिया व अन्य लोगों ने आदि सवाली राउत को शांतवना दे रहे थे। इसुआपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मछलियों के मरने का कारण जांच रही थी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment