Home

मधेपुरा में अपराधियों ने लूटने के दौरान युवक को गोली मारने से घायल

मधेपुरा(बिहार)जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सिंहेश्वर बिरैली पथ पर गुरुवार के देर शाम में बाइक सवार अपराधियों ने बाइक से खाद ले जा रहे युवक को लूटने के क्रम में गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया।जिसमें युवक को जांघ में गोली लगी जिसे आसपास के लोगों ने इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में घायल युवक गुंजन कुमार के संबंध में बताया जा रहा है की वह गुरुवार शाम सिंहेश्वर से खाद लेकर अपने गांव मधेपुरा थाना क्षेत्र के बेतौना जा रहे थे।

उनकी बाइक पर पीछे खाद की बोरी बंधी थी। जैसे ही वे सिंहेश्वर- बरेली बाजार रोड नंबर 18 पर डोमा चौक के पास पहुंचा तो पीछे से तीन बाइक पर सवार सामने से आ रहे 06 अपराधियों ने उसे घेर लिया। सभी के चेहरे पर मास्क था।

दो बाइक से 4 लोग उतरे और तलाशी लेने लगे। लेकिन उसके पास पैसे नहीं था। इसके बाद भी अपराधियों नर उसकी चेकिंग की और जब पैसा नहीं मिला तो उसके ऊपर गोली चला दिया। गोली उनके दाहिने जांघ में लगी।बताया जा रहा है कि घटना के बाद उसने अपने पहचान के लोगों को फोन कर बुलाया तब वे लोग थाना पहुंचे। जहां से पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें मधेपुरा जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार उसके पैर में 2 गोली लगी है।सूचना है कि एसपी राजेश कुमार ने घटना के बाद सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष को अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का आदेश दिया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago