Home

महाराजगंज में उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व धूमधाम से संपन्न

महाराजगंज(सीवान)अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष षष्ठी और सप्तमी तिथि को लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ हर्षोल्लास वातावरण में शांति पूर्वक संपन्न हो गया है। छठ व्रती सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला उपवास को खत्म किया। इस मौके पर अनुमंडल मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालु सोमवार की अहले सुबह से ही घाटों पर एकत्र हो गए थे। छठ वर्ती भगवान सूर्य के निकलते ही पूरी आस्‍था के साथ उन्हें अर्घ्‍य अर्पित किया। उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ छठ घाटों पर उमड़ पड़ी।

आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर अनुमंडल मुख्यलय में भी हर्षोल्लास दिखा।
शहर के कलक्टरी पोखरा,पसनौली पोखरा, सिहौता पोखरा, घरबरन साह का पोखरा, रामेश्वरम धाम पोखरा,कपिया मठ पोखरा, बाला बाबा मठ पोखरा,इन्दौली पोखरा, कपिया जागीर पोखरा, रामापाली धोबही घाट पोखरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बंगरा, कसदेउरा, महुआरी पोखरा, रिसौरा, गौर, बलिया, तक्कीपुर, सिकटिया, बलऊ, लेरूआ, पटेढ़ा, देवरिया आदि छठ घाट पर छठ पूजा पर विशेष सुरक्षा की व्यवस्था देखी गई। छठ घाटों पर पुलिस के जवान मुस्तैद थे। विधि व्यवस्था को लेकर एसडीएम संजय कुमार, एसडीपीओ पोलस्य कुमार, बीडीओ डॉ रवि रंजन, सीओ रविंद्र राम, थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, एसआई दिलीप कुमार, ओमप्रकाश प्रसाद, दल बल के साथ विभिन्न छठ घाटों का जायजा ले रहे थे। वही अग्निशामक दल विभिन्न छठ घाटों पर तैनात दिखे।

4 दिन चलता है छठ महापर्व

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 4 दिन चलता है। पहले दिन यानी की कार्तिक मास शुक्ल पक्ष के चतुर्थ तिथि को नहाय-खाय यानी पवित्र स्नान करके शुद्ध सात्विक भोजन की परंपरा है, तो दूसरे दिन पंचमी तिथि को खरना पूजा होती है, यह भी शुद्धता का प्रतीक है। इसके बाद व्रत करने वाले महिलाएं और पुरुष 36 घंटे निर्जला यानी एक बूंद पानी पिए बगैर उपवास रखते है। छठ वर्ती तीसरे दिन षष्ठी तिथि को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा पाठ करते है, चौथे दिन वर्ती सप्तमी तिथि को छठी माई की पूजा पाठ कर उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन करते है। सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा संपन्न हो गया।
अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में छठव्रतियों ने सुबह 6.17 बजे भगवान भाष्कर को दूध से अ‌र्घ्य देकर अपने व अपने परिजनों की मंगल कामना का आशीष मांगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago