Home

महाराजगंज में उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व संपन्न

महाराजगंज(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा संपन्न हो गया है। छठ व्रती शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला उपवास को खत्म किया। इस मौके पर अनुमंडल मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालु शुक्रवार की अहले सुबह से ही घाटों पर एकत्र हो गए थे। छठ वर्ती भगवान सूर्य के निकलते ही पूरी आस्‍था के साथ उन्हें अर्घ्‍य अर्पित किया गया।

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ छठ पूजा घाटों पर उमड़ी थी।आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर महाराजगंज में भी हर्षोल्लास दिखा। चार दिनों का महापर्व नहाय खाय से शुरु होकर आज यानी शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया।अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में छठव्रतियों ने सुबह 5.47 बजे भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देकर अपने व अपने परिजनों की मंगल कामना का आशीष मांगा। छठ पूजा करने वाले छठव्रतियों ने दूध से अ‌र्घ्य देकर सूर्य भगवान की आराधना की। जबकि गुरुवार को श्रद्धालुओं ने 6.12 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिए। शहर के कलक्टरी पोखरा छठ घाट पर छठ पूजा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अन्य समुदाय के लोग मौजूद थे।

शहर के कलक्टरी पोखरा,पसनौली पोखरा,सिहौता पोखरा, घरबरन साह का पोखरा,रामेश्वरम धाम पोखरा,कपिया मठ पोखरा,बाला बाबा मठ पोखरा,इन्दौली पोखरा, कपिया जागीर पोखरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बंगरा कसदेउरा महुआरी पोखरा रिसौरा गौर बलिया तक्कीपुर सिकटिया बलऊ लेरूआ पटेढ़ा देवरिया आदि छठ घाट पर छठ पूजा पर विशेष सुरक्षा की व्यवस्था देखी गई। छठ घाटों पर पुलिस के जवान मुस्तैद थे। विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह दल बल के साथ विभिन्न छठ घाटों का जायजा ले रहे थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

कटिहार में दास बेकर्स के रिटेल काउंटर का उदघाटन

बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…

1 month ago

विश्व में शांति स्थापित करने के लिए सभी धर्म के लोगों को एक साथ आना होगा

2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…

2 months ago

बीडीओ के तबादला होने पर हुआ विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…

2 months ago

तेज रफ्तार वाहन के धक्का मरने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल,सीवान रेफर

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…

2 months ago

Beyond Headlines: Global Journalists United for Peace Journalism amidst theChallenges of the Unstable International Situation

On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…

2 months ago

विश्व में शांति निर्माण को लेकर ऑनलाइन बैठक

20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…

3 months ago