महाराजगंज(सीवान)लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन छठ ब्रती शहर के प्रसिद्ध कलक्टरी पोखरा पर डूबते भगवान भास्कर को अर्घ देने में लगे थे उसी दरम्यान नागा बाबा मठ परिसर में बनाएं गए नौ दिवसीय संकट मोचन महायज्ञ के यज्ञ मंडप में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते चिंगारी की आग पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया।
हालंकि इस घटना से किसी तरह से कोई जान माल का कोई क्षति नहीं हुई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि छठ पर्व को लेकर बच्चे मठ परिसर में पटाखे फोड़ रहे थे इसी क्रम में चिंगारी यज्ञ मंडप पर गिर गई और चिंगारी विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा यज्ञ मंडल थोड़ी देर में जल कर राख में तब्दील हो गया। आग लगी की घटना को स्थानीय लोगों ने महाराजगंज आग्निशमक विभाग को दिया। वही घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर अग्निशामक का गाड़ी मौजूद था। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ डॉ रवि रंजन, थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, एसआई दिलीप कुमार, ओमप्रकाश प्रसाद आदि अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। इस संबंध में बीडीओ डॉ. रवि रंजन ने बताया कि छठ पूजा को लेकर बच्चो के द्वारा पटाखा फोड़ा जा रहा है उसी के चिंगारी से यज्ञ मंडप में आगलगी की घटना हुई है। इस घटना में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment