पटना:बिहार बोर्ड की दसवीं के परीक्षा में औरंगाबाद की रामायणी रॉय ने पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया है। जिससे लड़की ने न सिर्फ अपने माँ बाप के साथ ही औरंगाबाद जिले का नाम भी रौशन किया है। रामायणी के पिता पशु चिकित्सक हैं, वहीं उसकी मां उच्च विद्यालय की शिक्षिका हैं।
रामायणी ने 500 सौ में से कुल 487 नंबर लाकर यह सफलता हासिल की है। रामायणी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा अपने कोचिंग संचालक को दिया है। रामायणी रॉय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बाजार वर्मा के छात्रा हैं। राज्य टॉपर की खबर जैसे ही गांव वालों को लगी पूरा गांव खुशी से झूम उठा और रामायणी रॉय को बधाई देने के लिए लोगों तांता लग गया।
रामयाणी ने कहा कि पूरे बिहार में टॉप करने पर बहुत खुश हूं। मुझे अभी बहुत खुशी हो रही है। रामायणी ने कहा कि परीक्षा यही सोच कर देना चाहिए कि टॉप करेंगे तभी तो अच्छा रिजल्ट आएगा। टॉपर ने कहा उसे उम्मीद थी कि 490 तक अंक आएंगे। रामायणी ने बताया कि वो आगे चलकर पत्रकार बनना चाहती हैं और गरीबों की सेवा करना चाहती हूं। वहीं बिहार मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में थर्ड टॉपर प्रज्ञा का कहना है कि अच्छे नंबर आने के बाद काफी खुशी महसूस हो रही है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment