torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack मुंगेर में जयमाल के बाद रसगुल्ला खाकर प्रेमी संग दुल्हन फरार - गौरी किरण
Homeदेशबिहारविविध

मुंगेर में जयमाल के बाद रसगुल्ला खाकर प्रेमी संग दुल्हन फरार

मुंगेर(बिहार)शादी के मंडप से एक दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। जयमाल के बाद रसगुल्ला खाया। फिर हाथ धोने के बहाने कमरे से निकली और प्रेमी के साथ भाग गई। मामला असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ पंचायत के सति स्थान गांव का है।

यहां अरुण मंडल की 21 साल की बेटी नंदनी उर्फ नेहा कुमारी की शादी बुधवार रात होनी थी। बारात संग्रामपुर प्रखंड के बैजनाथपुर गांव से आई थी। दूल्हा अमरजीत कुमार था। जयमाल की रस्म पूरी हुई। इसके बाद नेहा ने बहन से कहा कि भूख लगी है, रसगुल्ला लाओ। बहन गुड़िया ने रसगुल्ला दिया। नेहा ने खाया और बोली हाथ धोने जा रही हूं। फिर वापस नहीं लौटी।

थोड़ी देर बाद जब कन्यादान के लिए उसे बुलाया गया तो वह कमरे से गायब थी। खोजबीन शुरू हुई। पता चला कि वह प्रेमी के साथ भाग गई है। दूल्हा और बाराती भड़क गए। दूल्हे ने सेहरा फेंक दिया। बारातियों ने पगड़ी उतार दी और लौट गए। लड़की के परिजनों ने दूल्हे से छोटी बेटी से शादी की बात की। लेकिन लड़के वालों ने मना कर दिया।

नेहा के पिता अजय मंडल ने बताया कि वे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। चार बेटियां और दो बेटे हैं। नेहा की शादी पिछले साल तय हुई थी। नवंबर 2024 में छठ पूजा के समय शादी होनी थी। लेकिन किसी कारण से टल गई। फिर 23 अप्रैल 2025 की तारीख तय हुई। बारात आई। स्वागत हुआ। मछली-चावल का भोज रखा गया। लेकिन बेटी ने सबको धोखा दे दिया।

नेहा की बहन गुड़िया और भाई अभिषेक ने बताया कि नेहा शादी तय होने के बाद गांव में छोटी बहन के साथ रहती थी। हम लोग दिल्ली से शादी में आए थे। जयमाल के बाद उसने रसगुल्ला मांगा। फिर हाथ धोने के बहाने चली गई। अब तक नहीं लौटी। परिजनों ने असरगंज थाना में रिपोर्ट दी है। पुलिस जांच में जुटी है।