Home

पूर्णिया में मां की ममता हुई शर्मसार,नवजात बच्ची को झाड़ी में फेक हुई फरार

बिहार:पूर्णिया जिले में मां की ममता शर्मसार हो गई। यहां एक मां ने नवजात को 9 महीने अपने कोख में रखने के बाद आज न जाने क्यों कठोर दिल हो गई। नवजात को कुत्तों और चींटियों का निवाला बनने के लिए शहर के के.हाट थाना क्षेत्र के बीएसएनएल कैंपस के झाड़ियां में फेंक फरार हो गई। सुबह बीएसएनएल टावर से गुजरते हुए राहगीरों ने बिलख रहे नवजात की आवाज सुनी।जहा नवजात को कुत्तों को नोचते हुए और लाल चींटियों का निवाला बनता पाया।

जिसके बाद कुछ लोग भगवान बनकर आगे आए। झाड़ियों से नवजात को उठाकर GMCH के एसएनसीयू में भर्ती कराया। जहां मासूम जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। नवजात को झाड़ियों से उठाकर GMCH पूर्णिया पहुंचाने वाले रविंद्र साह और हिना सईद ने खबरों में बताया है कि उन्हे सुबह फोन कर किसी ने इस बात की जानकारी दी एक नवजात को एक मां के.हाट थाना क्षेत्र के बीएसएनएल टावर कैंपस के झाड़ियों में फेंकककर फरार हो गई है।

इसके तत्काल बाद वे लोग मौके पर पहुंचे। यहां बीएसएनएल टावर कैंपस की झाड़ियों में फेंके गए नवजात को कुत्तों को नोचता हुआ पाया। जिसके बाद कुत्तों को खदेड़कर भगाया। इसके बाद नवजात को कपड़े में लपेटकर आनन -फानन में GMCH के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। जहां नवजात की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। साथ ही चाइल्ड लाइन को घटना की पूरी जानकारी दी गई है।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर GMCH के अधीक्षक वरुण कुमार ठाकुर ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वे खुद नवजात को देखने पहुंचे। नवजात के पूरे शरीर पर गहरे डॉग बाइट हैं। जिस वक्त मासूम को लाया गया चींटियां भी घाव में भरी हुई थीं। एसएनसीयू के चिकित्सक और सिस्टर्स तत्काल नवजात की मॉनिटरिंग और इलाज में लगे हुए हैं। हालांकि नवजात की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए नवजात को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

16 hours ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago