Home

समस्तीपुर में बेगुसराय के युवक की हत्या से गांव के लोग सकते में

समस्तीपुर(बिहार)जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन गांव में रविवार रात शादी समारोह में आए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आने के बाद लोग सकते में है। युवक का शव घर के पीछे मिला है। सुबह शव मिलने के बाद इलाके में हरकम्प मच गई। घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मंझौल गांव के शंकर महतो के पुत्र मिथुन महतो 30 वर्ष के रूप में की गई है। युवक अपनी बहन की ननद की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए विभूतिपुर आया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बरात में डांस करते देखा गया था युवक

घटना के संबंध में स्थानीय लोगो ने कि रात साख मोहन गांव के संजीव महतो की बेटी की बरात थी, जिसमें चेरिया बरियारपुर से मिथुन महतो शामिल हुआ था। रात में लोगों ने युवक को बारात में डांस करते हुए देखा गया था, लेकिन मध्यरात्रि के बाद से वह गायब हो गया। सुबह करीब 4:00 बजे लोगों ने संजीव महतो के घर के पीछे उसका शव देखा। उसके शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। वहीं घटना की सूचना पर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा लोग दबी जुबान कर रहे है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago