छपरा:सारण पुलिस ने 22 जून को जिले में विशेष अभियान चलाया। इसका मकसद अपराधियों की गिरफ्तारी और शराब कारोबार पर रोक लगाना था। अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला। इसमें 63 अभियुक्त पकड़े गए। इनमें शराब पीने के 12, शराब कारोबार से जुड़े 7, अपहरण के 2, एससी-एसटी एक्ट के 1, हत्या के प्रयास में 3, हत्या के 1, दहेज अधिनियम में 1, आर्म्स एक्ट में 4 और अन्य मामलों में 1 अभियुक्त शामिल हैं। 31 वारंटी भी गिरफ्तार किए गए।
पुलिस ने 24 घंटे में 365 वारंट, 256 समन, 88 इश्तेहार और 23 कुर्की का निष्पादन किया। अभियान के दौरान 130 लीटर देशी शराब, 11 लीटर विदेशी शराब, 34.2 लीटर स्प्रिट, 2 ड्रम, 1 चूल्हा, 1 सिलेंडर, 1 देशी कट्टा, 1 कारतूस, 3 मोटरसाइकिल, 1 मोबाइल और 2 अपहृता बरामद की गईं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 40 वाहनों से 71,500 रुपए जुर्माना वसूला गया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment