Home

सीवान में बेखौफ अपराधियों ने सीवान/छपरा बॉर्डर पर स्थित चनचौरा डिब्बी बाजार से जेवलर्स दुकान से पांच के गहने लुटे

लूट के अपराधियों ने बम ब्लास्ट व फायरिंग करते भाग गए

पटना:बिहार में बेखौफ अपराधियों के निशाने पर आजकल ज्वेलर्स दुकानदार हैं। पटना और गोपालगंज के बाद सीवान और छपरा की बॉर्डर पर स्थित एक ज्वेलरी के दुकान में बेखौफ अपराधियों ने निशाना बनाया है। अपराधियों ने शनिवार को सोनी ज्वेलर्स पर 5 लाख रुपए से ज्यादा की लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामला जिला के रसूलपुर थाने के चनचौरा डिब्बी बाजार का है। तीन बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद 5 बम फोरते और फायरिंग करते हुए भाग गए। दुकान में तीन अपराधी प्रवेश किए थे। जबकि तीन अपराधी बाहर साथियों का इंतजार कर रहे थे।

अपराधियों के बम ब्लास्ट करने से उठे धुंआ

अपराधी एकाएक चनचौरा गांव के शिवकुमार साह उर्फ मिठु सोनी की डिब्बी बाजार स्थित सोनी ज्वेलर्स के दुकान पर पहुंचे। इसके बाद बम फोरने करने लगे और फायरिंग कर स्थानीय लोगों को डरा दिए। आसपास के लोग जब तक मामले को समझ पाते, अपराधियों ने गोलियों की तड़तड़ाहट और देशी बम के धमाका करते हुए 5 लाख से अधिक कीमत की ज्वेलरी लूट ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बम भी बरामद किया है।

आसपास के लोग जुटे तो अपराधियों ने किया बम धमाका:

रसूलपुर के चनचौरा डिब्बी बाजार में स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर ढाई बजे सोनी ज्वेलर्स के पास तीन बाइक से 6 की संख्या में आए अपराधियों ने दुकान में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी। तीन बदमाश दुकान के अंदर घुसे जबकि तीन बाइक पर सड़क के किनारे खड़े होकर निगरानी कर रहे थे।घटना की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।लोगों को आते देख अपराधी हथियार लहराते हुए दुकान से बाहर निकले। इसी बीच मौजूद लोग शोर मचाने लगे। लोगों के बीच डर फैलाने की नियत से अपराधियों ने देशी बम का धमाका किया और बाइक से भागने लगे। लोग भी पीछे दौड़े तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे लोग रुक गए। और बदमाश पांडेयपुर की तरफ भाग गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।स्थानीय की माने तो इस दौरान अपराधियों ने एक दर्जन बम धमाका और फायरिंग की।अपराधी लूट के बाद आराम से हथियार लहराते हुए पांडेयपुर के रास्ते से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे महाराजगंज के एसडीपीओ पोलस्त कुमार और दारौन्दा थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी गई। इधर, लूट की घटना के बाद चनचौरा समेत डिब्बी बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago