सीवान(बिहार)सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी डॉ. लाल बाबू यादव के समर्थन में सीवान जिला के भगवानपुर हाट प्रखंड के अलग अलग विद्यालयों में उनके समर्थक शिक्षकों ने भ्रमण कर प्रथम वरीयता का मत देने का आग्रह किया गया।उनके समर्थक शिक्षकों ने बताया कि सामाजिक राजनीतिक सांस्कृतिक रूप से सबसे सशक्त व जुझारू उम्मीदवार है। उनको शिक्षक चुनकर सदन भेजते है तो शिक्षकों के हक की लड़ाई मजबूती से सदन में रखने का कार्य करेंगे।तथा नियोजित शिक्षकों के मांगो को सरकार को मानने पर मजबूर करेंगे।समर्थन में आए शिक्षकों ने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील कि।समर्थक शिक्षकों ने बताया कि डॉ. लालबाबू यादव के समर्थन में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नियोजित शिक्षकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।इन शिक्षकों में अलग अलग विद्यालयों के शिक्षकों में मानवेन्द्र सुमन, ब्रजकिशोर यादव,राजेश कुमार, नौशाद अहमद,रंजीत कुमार,संतोष राम,बलराम साह इत्यादि ने क्रमांक संख्या 11 पर प्रथम वरीयता का वोट मांग शिक्षकों से एकजुट होकर लाल बाबू यादव को भारी मतों से विजयश्री दिलाने की बात कही।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment