महाराजगंज(सीवान)अनुमंडल मुख्यालय में स्थित स्वामी कर्मदेव यमुना राम मध्य विद्यालय के परिसर में रविवार को प्रखंड रसोईयां संघ के कार्यकर्ताओं ने अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड अध्यक्ष मनन साह गोड के नेतृत्व में धरना दिया। प्रखंड अध्यक्ष मनन साह गोड ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि रसोईयां संघ विगत कई माह से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते आ रहे है लेकिन सरकार हम सभी की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।
रसोइया संघ अपने मांगों को लेकर कई वर्षो से धरना प्रदर्शन व अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे है फिर भी बिहार सरकार हमारी मांगों पर सकरात्मक पहल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के रसोइया को सुविधा उपलब्ध करा रही है वही सुविधा बिहार के रसोइया को दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हम लोगों की बात नहीं मनती है तो आगे चलाकर अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल करेगे। इस महंगाई के जमाने में घर परिवार चलना काफी मुश्किल हो रहा है।धरना में मनन साह गोड़, बहादुर साह, सूरज महतो, दिनानाथ सिंह, पानमति देवी, फुल कुमारी देवी, राज किशोरी देवी, सविता देवी, राजकुमारी देवी, हीरालाल रावत, रुखसाना बेगम, कलावती कुवंर, चंद्रावती देवी, फुलझड़ी देवी, लालझरी देवी, चंदा देवी, सकीना खातून, देवंती देवी आदि रसोईया शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment