Categories: Home

कोरोना से हुई मौत मामले में परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेगा 4 लाख का अनुदान

मृतकों की सूची तैयार करने में जुटा प्रशासन, सूची में नाम -शामिल करने के लिये परिजन दें आवेदन

संबंधित अंचलाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी व नियंत्रण कक्ष को दूरभाष पर दी जा सकती है सूचना

अररिया(बिहार)कोरोना महामारी से हुई मौत मामले में परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुदान स्वरूप 4 लाख रुपये के भुगतान का प्रावधान है। जिले में संक्रमण से हुई मौत मामले में मृतकों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। वैसे पीड़ित परिवार जिनका नाम सूची में शामिल नहीं है। वे सूची में अपना नाम शामिल करने के लिये आवेदन दे सकते हैं। प्राप्त आवेदन के समुचित जांच के बाद अगर पीड़ित परिवार का दावा सही पाया गया। तो सूची में उनका नाम शामिल कर लिया जायेगा। जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक हुई मौत मामले का सर्वे किया जा रहा है

प्रभावित परिवार सूची में नाम शामिल करने के लिये करें आवेदन:
पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान के रूप में 4 लाख रूपये उपलब्ध कराये जाने के प्रावधान संबंधी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने कहा कि प्रशासनिक तौर पर सर्वे के आधार पर मृतकों की सूची तैयार की जा रही है। वैसे परिवार जिनका नाम प्रशासनिक सूची में शामिल नहीं है। उनसे आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। ताकि उनका नाम सूची में शामिल किया जा सके। डीएम ने कहा कि सिविल सर्जन अररिया को यथाशीघ्र मृतकों का आंकड़ा सरकारी वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। ताकि प्रभावित परिवारों को राहत राशि उपलब्ध करायी जा सके।

आवेदन के साथ कुछ जानकारी देना अनिवार्य:
सूची में नाम जोड़ने के लिये प्रभावित परिवारों को मृतक का पूरा नाम व पता, कोरोना संक्रमित होने की तिथि व संक्रमण संबंधी रिपोर्ट, मृत्यु की तिथि सहित अन्य जानकारी उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिये जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06453-222309 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रभावित परिवार संबंधित अंचलाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी व जिलास्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 18003456617 पर उपलब्ध करा सकते हैं।

विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक कोरोना से हुई 71 मौत:
जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से 71 लोगों की मौत हुई है। डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ के मुताबिक जैसे-जैसे मौत संबंधी मामलों की पुष्टि हो रही है। सूची को अद्यतन कर विभाग को नियमित रूप से रिपोर्ट उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी मुताबिक अब तक 22 मृतकों की सूची उन्हें उपलब्ध करायी गयी है। इसमें 20 आश्रित परिवारों को अनुग्रह अनुदान के रूप में प्रति परिवार 4 लाख का भुगतान किया जा चुका है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago