Home

डिजिटल युग में तीव्र गति से सूचनाओं के प्रसार के बीच तथ्य की सटीकता बेहद जरूरी: धर्मेंद्र रस्तोगी

एकमा(सारण)पत्रकारिता की विश्वसनीयता को बरकरार रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। क्योंकि डिजिटल युग में तीव्र गति से सूचनाओं के प्रसार के बीच तथ्य की सटीकता के प्रति हर स्तर पर संजीदगी एक अनिवार्य तथ्य है। उक्त बातें नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के पूर्व जिला महासचिव सह वरीय पत्रकार धर्मेंद्र रस्तोगी ने एकमा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर उपस्थित पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि सनसनी फैलाने के चक्कर में सूचनाओं की पड़ताल ठीक से नहीं की जा रही है। तेजी से प्रसारित गलत सूचनाओं का नकारात्मक प्रभाव समाज पर हो रहा है। जिससे पत्रकारिता के प्रति विश्वास पर भी असर पड़ रहा है। मीडिया के सभी आयामों प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को फैक्ट चैकिंग पर अवश्य ध्यान देना चाहिए।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय पत्रकार मोतीचंद ने कहा कि डिजिटल पत्रकारिता शहरों से निकलकर अब सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गई हैं। जिस कारण समाचार विस्फोटक होने लगा है। जिसका खामियाजा पत्रकारों को भुगतना पड़ रहा है। शहर से लेकर आंचलिक और पंचायत स्तर तक फैले आज के पत्रकारों के समक्ष जोखिम भरी चुनौतियाँ पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं, लेकिन हमारे युवा पत्रकार साथियों ने इस चुनौती को स्वीकार किया है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में स्थानीय समाजसेवी योगेंद्र शर्मा ने उपस्थित सभी पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज में बेहद सकारात्मक भूमिका निभाती है। इसलिए पत्रकारों को पत्रकारिता की विश्वसनीयता को कायम रखने के लिए धैर्य, परिश्रम, सकारात्मकता पर बल देना चाहिए।

वरीय पत्रकार केके सेंगर ने कहा कि तकनीकी क्रांति के इस दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता को कायम रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की नितांत आवश्यकता है। साथ ही खबरों में वैल्यू एडिशन की प्रक्रिया के महत्व और कंटेंट क्रिएटर और पत्रकारिता के बीच के अंतर को समझे जाने, पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों के परिपालन की भी आवश्यकता है। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय वरीय पत्रकार मोती कुमार ने की जबकि मंच संचालन वरीय पत्रकार केके सेंगर ने किया। वहीं इस अवसर पर एन यू जे (आई) के पूर्व जिला महासचिव सह प्रमंडल के वरीय पत्रकार धर्मेंद्र रस्तोगी, पत्रकार साथी विनीत कुमार सिंह, नागेंद्र यादव, सुनील कुमार पंडित, अमित सिंह, डॉ प्रभुनाथ शर्मा, योगेन्द्र शर्मा सहित कई अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 days ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

5 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 month ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago