Home

सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में राजद नेताओं ने विधानसभा चुनाव लेकर कमर कसी

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय स्थित गणेश विवाह भवन में मंगवाकर को राजद के द्वारा संचालित कार्यक्रम सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकताओं को प्रशिक्षित किया गया।जिसमे पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने राजद कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को मजबूती लड़ने की नसीहत दी।उन्होंने कहा संगठित कार्यकर्ताओं के बल पर 245 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों जिताने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित तबकों के मसीहा लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को जंगलराज कहते है।जबकि वह मंगल राज था।जिसमे गरीब,बिछड़े तथा अकलियतों पर होने वाले अत्याचार पर अंकुश लगाने का काम किया था।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब कोई जंगलराज की बात करे तो उन्हें याद दिलाने की जरूरत है कि वंचित और पिछड़ों पर अत्याचार करने वाले कौन लोग थे।पूर्व मंत्री अनीता देवी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जुमलेबाजो की सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद दलितों,पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों की सरकार बनानी है।

कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा के उपस्थित में हुई।कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम राय तथा संचालन बंगाली प्रसाद ने किया।कार्यकम को पूर्व विधायक सूबेदार दास,युवा राजद नेता किंग यादव ने संबोधित किया।इस मौके पर जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू,अशोक राय,राजकिशोर गुप्ता, नन्हे खां, लड़न खान,अनिल महतो,संतोष चौहान, बलिराम राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago