भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग पंचायतों में जिले के अधिकारियों के द्वारा सरकार के द्वारा संचालित विकास योजनाओं की भौतिक जांच की जा रही है।इसी क्रम में गुरुवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता भौतिक जांच के लिए प्रखंड के सराय परौली पंचायत में जांच के लिए पहुचे थे।
जिमसें इन्होंने ने नल जल योजना, विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्रों को बारी बारी से जांच की।
जांच में उन्होंने ने राजकीय मध्यम विद्यालय रतन परौली,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सराय परौली का जांच किया।जिसमें दो शिक्षक सीएल लेकर अनुपस्थिति थे।जबकि मध्य विद्यालय पनियाडीह परौली में बच्चों की उपस्थिति कम थी।
वही आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 255 व 108 का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने सेविका व सहायिका से बच्चों को पढ़ाने के संबंध में सवाल किया जिसपर सेविका व सहायिका के द्वारा उचित जबाब नहीं दिया गया।
इसके बाद उन्होंने ने मनरेगा योजना से वार्ड संख्या 06 के पानी टंकी से लेकर सराय परौली बाजार तक हो रहे मिट्टी व ईटकरण कार्य का निरीक्षण किया।जिसमें योजना का बोर्ड नहीं लगा था।डीपीआरओ ने बताया कि आंगनवाड़ी व विद्यालय के अनियमितता के खिलाफ वरीय अधिकारियों से कार्रवाई की अनुशंसा करने की बात कही।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment