Home

पिछले 15 सालों में सरकार ने जन- जन तक पहुंचाई बुनियादी सुविधाएं: माधवी

मांझी में गांव-गांव में घूम योजनाओं की जानकारी दे रहीं जदयू महिला जिलाध्यक्ष

मांझी(सारण)जिले में सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य जदयू द्वारा जारी है. इसी क्रम में जदयू सारण की महिला जिलाध्यक्ष माधवी सिंह ने माझी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में घूम- घूम कर जन- जन तक नीतीश कुमार की योजनाओं और उनके द्वारा किए गए कार्यों को उन तक पहुंचा रही हैं. इस क्रम में उन्होंने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के रूदलपुर, माधोपुर, बंगरा, विष्णुपुरा आदि जगहों का दौरा किया और आम लोगों से मिलकर योजनाओं की जानकारी दी. इस मौके पर माधवी सिंह ने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार ने 15 सालों में एक ऐसे कीर्तिमान पर पहुंची है जहां हर किसी का विकास हो हो रहा है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज सरकार जगह-जगह सड़कों का जाल बिछा रही है, घर-घर पानी पहुंचा रही है. एक-एक घर में बिजली पहुंचा रही है. 15 सालों में एक एक व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाने का कार्य किया है.

माधवी सिंह ने कहा कि 15 साल पहले बिहार में ना तो कोई बुनियादी सुविधा थी ना ही शिक्षा का कोई स्तर था. लेकिन आज 15 साल बाद बिहार में योजनाओं की बौछार कर दी गई है. जगह-जगह सड़कों का जाल बिछ गया है, शिक्षा में बिहार हर साल नया कीर्तिमान रच रहा है. आज हर एक व्यक्ति को अपने बिहारी होने पर गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार की देन है कि आज हम सभी विकास की राह पर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि सरकार ने जो काम किया है वह धरातल पर दिख रहा है. सीएम नीतीश ने जो भी काम किया है वह लोगों तक पहुंचा है.

इस बार विकसित बिहार, नीतीश कुमार है जदयू का नारा

इस मौके पर उन्होंने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि नल जल योजना, जल जीवन हरियाली योजना, सात निश्चय योजना, बाल विवाह दहेज प्रथा शराबबंदी करके नीतीश कुमार ने जो बिहार के लोगों के लिए किया है वह काबिले तारीफ है. माधवी सिंह ने विकसित बिहार, नीतीश कुमार का नारा देते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है बिहार को अब पूरी तरह से विकसित बनाना ताकि हमारे राज्य देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो जाए. इसके लिए उन्होंने आम लोगों से 2020 विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए कहा और भारी बहुमत से उन्होंने फिर से पीएम रहने की बात कही.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago