Home

मैट्रिक की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर परचम लहराया

बसंतपुर(सीवान)जिले के नामी-गिरानी स्कूलों के तुलना में गांव-देहात के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर परचम लहराया हैं। सुदूर देहात में शिक्षा के प्रति आ रहे सकारात्मक बदलाव का ही नतीजा है कि झोपड़ी में रहने वाले परिवार के बच्चों ने 80 से 85 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए हैं।

मैट्रिक परीक्षा में प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने बेहतर किया है। उच्च माध्यमिक विद्यालय करचोलिया सुमित कुमार 461 पिता गोपालपुर ठाकुर, दिव्याशु कुमार 448 व बसंतपुर के एकलव्य ट्यूटोरियल कोचिंग शोएब 452, अभिषेक कुमार 444, अनुराग कुमार 444,इम्तेयाज 442, रजनिश कुमार 430, दीपक कुमार 416, आदर्श कुमार 429, जौहर 424, कृष्णा कुमार 424, आयुष कुमार 422, नीतिश कुमार 413 और आदिती कुमारी 429 अंक लाकर कोचिंग समेत प्रखंड का नाम रौशन किया है।

वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर के आदित्य राज 452, श्रवण कुमार 448, प्रिंस कुमार 403, अनिल कुमार 414, मनिष कुमार 391, चन्दन प्रसाद 411,सुधीर कुमार 418, चन्द्रकांत कुमार 411,मोहम्मद नूरेन 344 साथ ही उच्च माध्यमिक विद्यालय समरदह के निशा कुमारी 457, प्रिंस कुमारी 449, संजना कुमारी 422 अंक लाकर स्कूल का मान बढ़ाया है।

इनमें अधिकांश का सपना शिक्षक, इंजीनियर व डॉक्टर बनने की है। सफल छात्रों ने बताया कि दृढ़ संकल्प के साथ किया गया।हाईस्कूल बसंतपुर के शिक्षक ब्रजेश कुमार ने कहा कि सीमित संसाधनों में बच्चों का बेहतर करना यह साबित करता है कि यहां भी शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकरता बढ़ी है।

देहात के स्कूलों में संसाधनों का घोर अभाव तो है ही, विषयवार शिक्षक तक पदस्थापित नहीं हैं। अधिकतर स्कूलों में लैब और लाइब्रेरी तक मौजूद नहीं है। मिडिल स्कूल से अपग्रेड होकर हाईस्कूल में तब्दील हुए स्कूलों के बच्चों ने भी इस साल मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने में सफलता हासिल की हैं। जबकि यहां हर चीज का अभाव बना हुआ है। जबकि शहर के स्कूलों में शिक्षकों की संख्या कुछ-काछ ठीक तो है ही, लाइब्रेरी, लैब और उपस्कर आदि की भी बेहतर व्यवस्था है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago